जानिए कच्चे आम से जुडी कुछ दिलचस्प बातें

इंडिया न्यूज़, Health Tips:  आम का नाम सुनते ही लोगों के मुँह में पानी आ जाता है। जैसे ही गर्मी के मौसम की शुरुआत होती है सबको आम का इंतजार रहता है। आम चाहे कच्चे हो या पक्के खाने में दोनों ही टेस्टी लगते है । आज हम आपको कच्चे आम से जुडी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

कच्चा आम खाने में काफी खट्टा और स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा आम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि कच्चा आम पोषक तत्वों का भंडार होता है। कच्चे आम में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन कच्चे आम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कच्चे आम के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

कच्चे आम का इस्तेमाल

1- कच्चे आम का आम पन्ना बनाया जा सकता है।

2- कच्चे आम की चटनी बनाई जा सकती है।

3- कच्चे आम का अचार बनाया जा सकता है।

4- कच्चे आम का मुरब्बा बनाया जा सकता है।

5- कच्चे आम का सेवन अमचूर बनाकर भी किया जा सकता है।

6- कच्चे आम की सब्जी बनाई जा सकती है।

7- कच्चे आम का पापड़ बनाया जा सकता है।

8- कच्चे आम का जैम बनाया जा सकता है।

कच्चे आम के फायदे

1- कच्चे आम का सेवन कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो मल को मुलायम बनाता है, जिससे कब्ज की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

2- रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होने की वजह से व्यक्ति आसानी से संक्रमण और बीमारियों की चपेट में आ सकता है। इसलिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना जरूरी होता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत को बनाने के लिए कच्चे आम का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

3- कच्चे आम का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

4- कच्चे आम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में एंटी डायबिटिक गुण पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

5- कच्चे आम में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए कच्चे आम का सेवन त्वचा (Skin) के लिए बेहद लाभदायक साबित होता है। कच्चे आम का सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या दूर होती है।

6- पाचन (Digestion) संबंधी समस्या होने पर कच्चे आम का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे आम में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। साथ ही एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

7- गर्मी के मौसम में धूप और लू (Loo) लगने की वजह से अक्सर कर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो इससे लू और धूप नहीं लगती है।

कच्चे आम के नुकसान

1- कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट फूलने और पेट में ऐंठन की शिकायत हो सकती है।

2- कच्चे आम से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

3- कच्चे आम का अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है।

4- जिन लोगों का ब्लड शुगर लेवल कम रहता है, उनको कच्चे आम का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े: जानिए अंडे के साथ क्या खाने से हो सकता है नुकसान

ये भी पढ़े:  जानिए कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में आई कमी

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago