जानिए तोरई खाने के फायदे

इंडिया न्यूज़,Health Tips: हरी सब्जियों का सेवन हमारे लिए बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि ये पोषक तत्वों से भरपूर होती है। तोरई की सब्जी खाने में तो टेस्टी होती है साथ ही ये इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। इसमें कैल्शियम, कॉपर , आयरन, पोटेशियम, फॉस्फोरस , मैग्नीशियम, मैगनीज, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी और आयोडीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं आइए जानते है इसके फायदों के बारे में :

तोरई खाने के फायदे

खून की कमी को पूरा करती है

तोरई का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि तोरई में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

शुगर लेवल कंट्रोल करता है

तोरई का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की शिकायत है, उनको तोरई की सब्जी का सेवन करना चाहिए।

पीलिया रोग में फायदेमंद

तोरई का सेवन पीलिया (jaundice) की शिकायत होने पर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही पीलिया की शिकायत भी दूर होती है।

कैंसर के खतरे को करे कम

तोरई का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। क्योंकि तोरई में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

तोरई विटामिन्स से भरपूर होती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप कई बीमारियों के शिकार होने से बच सकते हैं।

मोटापा कम करे

आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप तोरई का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कम होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

तोरई का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि तोरई का सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारियां नहीं होती है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है।

ये भी पढ़े: गर्मियों इन चीजों के इस्तेमाल से लाएं निखार

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

2 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

2 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

2 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

2 months ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

2 months ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

2 months ago