जानिए किन सब्जियों के सेवन से होता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

इंडिया न्यूज़

हमारे गलत खान पान का असर हमारे स्वास्थ पर पड़ता है जिसकी वजह से ज्यादातर लोगों में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की समस्या बढ़ती जा रही है। कोलेस्ट्रॉल हार्ट की बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की वजह से हार्ट अटैक तक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका कंट्रोल करना बहुत जरूरी होता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि हरी सब्जियां फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर फाइबर युक्त भोजन करना काफी लाभदायक साबित होता है।

बता दें कि हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं, एक अच्छा जो शरीर के लिए जरूरी होता है, वहीं दूसरा खराब जो कई बीमारियां की जड़ होता है। इसलिए आइए जानते हैं खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए किन सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

 

भिंडी

जानिए किन सब्जियों के सेवन से होता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

गर्मी के मौसम में शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भिंडी (Lady Finger) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि भिंडी में फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है, साथ ही भिंडी कई और भी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है।

बीन्स

जानिए किन सब्जियों के सेवन से होता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने पर बीन्स (Beans) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बीन्स पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

प्याज

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर प्याज का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि प्याज में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Vegetables) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हरी सब्जियों में फाइबर के साथ-साथ विटामिन्स और मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इसके लिए आप पालक का सेवन कर सकते हैं।

लौकी

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर लौकी (Gourd) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप लौकी की सब्जी या जूस का सेवन कर सकते हैं।

पत्तागोभी

कोलेस्ट्रॉल की शिकायत होने पर पत्तागोभी (cabbage) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पत्तागोभी में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है।

बैंगन

कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए बैंगन (Brinjal) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको बैंगन का सेवन जरूर करना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से खून में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा काफी हद तक कम होती है।

लहसुन

लहसुन (Garlic) औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसलिए लहसुन का सेवन करने से शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर तेजी से कम होता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लहसुन का सेवन करना चाहिए।

Read More : Home Remedy गर्मी को कम करने के उपाय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago