काम की बात

Jaggery: असली और नकली गुड़ में कैसे करें अंतर? जानें यह तरीका

India News(इंडिया न्यूज़), Jaggery: सर्दियों में गुड़ का सेवन अधिक किया जाता है क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने में मदद करता है। ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि जो गुड़ आप खा रहे हैं वह असली है या नकली? सर्दी और खांसी से बचने के लिए हर दिन गुड़ खाना सबसे अच्छा माना जाता है। हालांकि, कुछ लोगों को असली और नकली गुड़ की पहचान नहीं होती है, जिसके कारण लोग बाजार से नकली गुड़ खरीद लेते हैं। तो कुछ खास तरीकों से असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं।

नकली गुड़ में ये सभी चीजें मिलाई जाती हैं

गुड़ की प्रकृति गर्म मानी जाती है इसलिए इसे ठंड के दिनों में खाया जाता है। तो आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि जो गुड़ आप खा रहे हैं वह असली है या नकली? नकली और मिलावटी गुड़ में कैल्शियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट मिलाया जाता है। जो शरीर के लिए बहुत हानिकारक होता है। जबकि इसे सही रंग देने के लिए सोडियम बाइकार्बोनेट का उपयोग किया जाता है ताकि यह असली दिखे।

अगर आप गुड़ खरीदने जाएं तो इस रंग का खरीदें

हमेशा भूरे रंग का गुड़ चुनें। कोशिश करें कि पीले या हल्के भूरे रंग का गुड़ न खरीदें क्योंकि इसके नकली होने की पूरी संभावना है। गन्ने के रस को काफी देर तक उबालने के बाद इसमें रासायनिक परिवर्तन होते हैं। जिसके कारण इसका रंग गहरा लाल और भूरा हो जाता है।

यह नकली गुड़ का रंग है

बाजार में आपको नकली गुड़ मिल जाएगा जो सफेद, हल्का पीला या लाल (चमकदार) होता है। अगर आप इसे पानी में डालेंगे तो मिलावटी पदार्थ बर्तन की तली में बैठ जाएंगे, जबकि शुद्ध गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाएगा।

स्वाद की जांच

गुड़ की जांच करके आप असली और नकली गुड़ की पहचान कर सकते हैं। इसके लिए गुड़ खरीदने से पहले उसे हल्का सा चख लें। ऐसे में अगर गुड़ का स्वाद थोड़ा कड़वा या नमकीन हो जाए तो समझ लें कि आपका गुड़ नकली है। गुड़ का स्वाद मीठा होने पर समझ लें कि यह पूरी तरह से शुद्ध और असली है।

वाटर टेस्ट

नकली गुड़ को मीठा बनाने के लिए इसमें चीनी के क्रिस्टल मिलाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप नकली गुड़ को पानी में डाल दें तो वह नीचे बैठ जाता है। वहीं, वजन में हल्का होने के कारण असली गुड़ पानी में तैरने लगता है और जल्दी घुल जाता है।

Read more: MP Election 2023: कांग्रेस-सपा में तेज हुई ‘जंग’, अब कमलनाथ बोले-…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

hgjkhjllhjlhjl

asdfsafafafafafaf

3 months ago

rggsgsgs

sgsgsgsdgsdgsdg

3 months ago

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

6 months ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

6 months ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

6 months ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

6 months ago