India News(इंडिया न्यूज़) Jamun, भोपाल: जामुन गर्मीयों के मौसम में खुब खरीदा जाता है और खाया जाता है। जामुन स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखता है। जामुन कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में जामुन सेहत के लिए खूब फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
बता दें कि कई बीमारियों में तो जामुन दवा की तरह काम करता है। यह पेट दर्द, डायबिटीज, इंफेक्शन, स्किन डिजीज, अस्थमा जैसी कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में यह असरदार होता है। आज हम आपको बताते है जामुन के फायदे।
डायबिटीज के मरीजों के लिए जामुन बेहद फायदेमंद है। जामुन में जो पोषक तत्व पाए जाते हैं। वे इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाकर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करते हैं। ब्लड शुगर लेवल कम करने में जामुन बेहद कमाल का है। क्योंकि जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसलिए शुगर के मरीज बिना किसी चिंता के इस फल को खा सकते हैं। शुगर के मरीजों के लिए जामुन काफी बेहतर माना जाता है। लेकिन, ज्यादा ब्लड शुगर वाले मरीजों को डॉक्टर की सलाह के बाद ही जामुन का सेवन करना चाहिए।
जामुन में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये औषधीय गुणों से भी भरपूर है। जामुन दिल की सेहत को दुरुस्त रखता है और शरीर को बीमारियों से बचाता है। जामुन में डाइटरी फाइबर और एंटी-ऑक्सिडेंट भी अच्छी मात्रा में मिलता है। कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर बनाने में यह मददगार हो सकता है।
Also Read: Benefits of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज है सेहत का खजाना! जानें कैसे करे सेवन?