काम की बात

Jagannatha Puri yatra: महेश्वर में 20 जून को निकलेगी भगवान जगन्नाथ पुरी की विशाल रथ यात्रा

India News (इंडिया न्यूज़), Jagannatha Puri yatra: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महेश्वर में 20 जून को निकाली जानी है। इसकी तैयारियों को लेकर समूचे मालवा निमाड़ में जोर शोर से श्रद्धालु जूट हुए है। राज्यसभा सदस्य सुमेरसिंह सोलंकी इस यात्रा में संयोजक है। मालवा निमाड़ के एकमात्र भगवान जगन्नाथ मंदिर महेश्वर के महंत श्री ह्र्दयगिरीजी महाराज ने कहा भगवान जगन्नाथ जी कलयुग के देवता है। भगवान की रथयात्रा सामाजिक समरसता के उद्देश्य से निकलेगी। इसमें निमाड़ अंचल के अलावा मप्र के 10 जिलों से श्रद्धालु शिरकत करें ऐसी रूपरेखा तैयार की गई है। भगवान का मुख्य मंदिर धार्मिक पर्यटन नगरी में है इसलिए रथयात्रा को भव्य रुप में निकालना हमारा मुख्य उद्देश्य है।

  • 10 जिलों से श्रद्धालु करेंगे शिरकत
  • 20 जून को 7 बजे खंडवा से महेश्वर होगी रवाना

प्रचार-प्रसार शुरु

महंत हृदयगिरी महाराज ने राज्यसभा सदस्य सोलंकी को रथयात्रा का क्षेत्रीय संयोजक बनाया है। खण्डवा में यात्रा के प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महंत ह्र्दयगिरीजी महाराज ने गुरुवार को खण्डवा में भी पत्रकारों को सम्बोधित किया। इस विशाल धार्मिक रथयात्रा के महत्व को बताते हुए महंत ह्र्दयगिरीजी महाराज ने कहा की पूर्व निमाड़ के भी श्रद्धालु उससे अवगत हों और अधिक से अधिक संख्या में महेश्वर जा सके इसीलिए वो यहाँ पर आए हैं। महन्त ने कहा कि खरगोंन, बड़वानी धार झबुआ और इंदौर तक यात्रा का प्रचार प्रसार हुआ है। इस बार यात्रा में लाखों लोग शामिल होंगे पूरा महेश्वर आगन्तुक श्रद्धालुवों की सेवा में जुटेगा।

महापौर ने की अपील

महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि मैं मीडिया के माध्यम से खंडवा शहर और जिले की जनता से आग्रह करना चाहती हूं कि निमाड़ के इस विशाल जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव में जरूर शामिल हों। उन्होंने कहा कि निमाड़ वासियों का सौभाग्य है कि हमारे क्षेत्र में भगवान जगन्नाथ का मंदिर है और यहां पर रथयात्रा भी निकल रही है। भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा समिति के प्रवक्ता सुनील जैन ने कहा कि खंडवा से महेश्वर जाने के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे जो कि 20 जून को प्रातः 7:00 बजे खंडवा से महेश्वर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के सह प्रभारी मधुसूदन चौरे ने भी पत्रकारों को सम्बोधित कर यात्रा पर प्रकाश डाला।

Also Read: एकांतवास में गए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, जानें क्या है वजह

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago