होम / पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा

पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा

• LAST UPDATED : May 2, 2022

हर घर की रसोई में आपको धनिया और पुदीना आसानी से मिल जाता है ये खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ आपकी सेहत से जुडी कई समस्याओं को भी दूर करता है। वहीं कुछ लोग पुदीने और धनिया का पानी भी बनाकर पीते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

बता दें, पुदीने और धनिया की पत्तियों की तासीर ठंडी (Mint and Coriander Leaves Benefits) होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में अकसर लोग इसका पानी पीते हैं। इस पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं अगर आप पुदीने और धनिया का पानी पीते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आप भी पुदीना और धनिया का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानते हैं, पुदीना और धनिया का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे (Benefits of Coriander and Mint Juice) मिलते हैं।

पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा

पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा

वजन कम करने के लिए

पुदीना और धनिया की पत्तियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी एक साथ पीने से वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है। साथ ही फैट या कैलोरी भी बर्न होती है।

पेशाब से जुड़ी समस्या दूर होती हैं

अगर किसी को पेशाब से जुड़ी समस्या हैं तो ऐसे में पुदीना और धनिया का पानी पीना लाभकारी होता है। इस पानी को रोज पीने से पेशाब में होने वाली जलन, दर्द में आराम (Mint for Urine Infection) मिलता है। पेशाब में संक्रमण या इंफेक्शन भी दूर होता है।

पेट की समस्या दूर करे

पुदीना और धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे पेट की गर्मी शांत होती है। इसके साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी में भी आराम मिलता है। धनिया और पुदीना का पानी गैस, कब्ज और अपच में भी फायदेमंद होता है। इस पानी को नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है।

Read More : जानिए किन सब्जियों के सेवन से होता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल

Read More : Home Remedy गर्मी को कम करने के उपाय

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox