पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा
हर घर की रसोई में आपको धनिया और पुदीना आसानी से मिल जाता है ये खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ साथ आपकी सेहत से जुडी कई समस्याओं को भी दूर करता है। वहीं कुछ लोग पुदीने और धनिया का पानी भी बनाकर पीते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
बता दें, पुदीने और धनिया की पत्तियों की तासीर ठंडी (Mint and Coriander Leaves Benefits) होती है, इसलिए गर्मियों के मौसम में अकसर लोग इसका पानी पीते हैं। इस पानी से बॉडी डिटॉक्स होती है, वजन कम करने में भी मदद मिलती है। इतना ही नहीं अगर आप पुदीने और धनिया का पानी पीते हैं तो इससे पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। आप भी पुदीना और धनिया का पानी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जानते हैं, पुदीना और धनिया का पानी पीने से शरीर को कौन-कौन से फायदे (Benefits of Coriander and Mint Juice) मिलते हैं।
पुदीने और धनिया के पानी के सेवन से पाइए इन बीमारीओं से छुटकारा
पुदीना और धनिया की पत्तियों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है। पुदीना और धनिया की पत्तियों का पानी एक साथ पीने से वजन हमेशा कंट्रोल में रहता है। साथ ही फैट या कैलोरी भी बर्न होती है।
अगर किसी को पेशाब से जुड़ी समस्या हैं तो ऐसे में पुदीना और धनिया का पानी पीना लाभकारी होता है। इस पानी को रोज पीने से पेशाब में होने वाली जलन, दर्द में आराम (Mint for Urine Infection) मिलता है। पेशाब में संक्रमण या इंफेक्शन भी दूर होता है।
पुदीना और धनिया की तासीर ठंडी होती है, इसलिए इससे पेट की गर्मी शांत होती है। इसके साथ ही पेट की जलन, एसिडिटी में भी आराम मिलता है। धनिया और पुदीना का पानी गैस, कब्ज और अपच में भी फायदेमंद होता है। इस पानी को नियमित पीने से पाचन में भी सुधार होता है।
Read More : जानिए किन सब्जियों के सेवन से होता है कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
Read More : Home Remedy गर्मी को कम करने के उपाय
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…