होम / MP 6 Bills Passed: सदन में गोहत्या पर रोक सहित 6 महत्वपूर्ण बिल हुए पास

MP 6 Bills Passed: सदन में गोहत्या पर रोक सहित 6 महत्वपूर्ण बिल हुए पास

• LAST UPDATED : July 6, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP 6 Bills Passed: मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को हंगामेदार माहौल में 6 महत्वपूर्ण बिल पास किए गए। सदन में उस वक्त तनाव बढ़ गया जब कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने गोहत्या निषेध अधिनियम पर चर्चा के दौरान मंदिरों में इस्तेमाल होने वाले ढोलक बनाने के लिए गायों के उपयोग संबंधी टिप्पणी की।

इस विवादितटिप्पणी के बावजूद, सदन ने कई महत्वपूर्ण बिल्स को पास किया।

इनमें शामिल हैं-

1. राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों को अपना आयकर स्वयं भरने का प्रावधान करने वाला बिल।
2. खुले बोरवेल को दंडनीय अपराध बनाने वाला बिल।
3. निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना और संचालन के लिए संशोधन विधेयक।
4. वस्तु एवं सेवा कर संशोधन विधेयक।
5. मध्य प्रदेश सुधार सेवाएं एवं कारागार विधेयक।

इन विधेयकों के पारित होने से राज्य के प्रशासन और नीतियों में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। इसमें मंत्रियों के आयकर भुगतान में बदलाव, बोरवेल सुरक्षा के प्रति सख्ती, और निजी शिक्षण संस्थानों के नियमन में संशोधन शामिल हैं, जो राज्य की प्राथमिकताओं को दिखाते हैं।

Also Read:

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox