होम / MP Salary Hike: MP के निकाय प्रतिनिधियों की सैलरी में 20% हाइक, अच्छा काम करने पर करोड़ों का इनाम

MP Salary Hike: MP के निकाय प्रतिनिधियों की सैलरी में 20% हाइक, अच्छा काम करने पर करोड़ों का इनाम

• LAST UPDATED : August 12, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Salary Hike: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षाबंधन से पहले नगरीय निकाय प्रतिनिधियों को बड़ा तोहफा दिया है। भोपाल में आयोजित देवी अहिल्या बाई होलकर नगरीय महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन में उन्होंने निकाय प्रतिनिधियों के मानदेय में 20% की वृद्धि की घोषणा की।

इतनी हुई सैलरी

इस बढ़ोतरी के बाद मेयरों की मासिक सैलरी 22,000 से बढ़कर 26,400 रुपये हो गई है। यह वृद्धि अगले महीने से लागू होगी। उपाध्यक्ष, पार्षद, नगरपालिका अध्यक्ष और नगर परिषद के पदाधिकारियों के वेतन में भी इजाफा किया गया है।

Salary Hike

Salary Hike

अच्छा काम करने पर करोड़ों

मुख्यमंत्री ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निगमों और नगर पालिकाओं के लिए क्रमशः 5 करोड़ और 2 करोड़ रुपये के पुरस्कार की भी घोषणा की। उन्होंने TDR (ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट्स) का लोकार्पण किया, जिससे सड़क चौड़ी करने के लिए अधिग्रहित संपत्तियों का मुआवजा FAR (फ्लोर एरिया रेशियो) के आधार पर दिया जाएगा।

इन योजनाओं का जिक्र

कार्यक्रम में 413 नगरीय निकायों की 3300 से अधिक महिला जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने उद्योग आधारित वर्ष मनाने और महिला स्व-सहायता समूहों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना का भी जिक्र किया।

यह कदम निकाय प्रतिनिधियों के मनोबल को बढ़ाने और शहरी विकास को गति देने के लिए उठाया गया है। इससे नगरीय प्रशासन में सुधार और जनप्रतिनिधियों की कार्यक्षमता में वृद्धि की उम्मीद है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox