काम की बात

MP UGC: युवाओं के लिए खुशखबरी! इस यूनिवर्सिटी में साल में दो बार होंगे एडमिशन

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP UGC: जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (RDU) के छात्रों के लिए खुशखबरी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियम के तहत आने वाले समय में विश्वविद्यालय में साल में दो बार एडमिशन होंगे। इससे न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि उनके रोजगार के अवसर भी दोगुने हो जाएंगे।

UGC ने दी मंजूरी

UGC ने पूरे देश की यूनिवर्सिटीज और कॉलेजों में साल में दो बार एडमिशन की नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है। इस पर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेश कुमार वर्मा ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि यूजीसी का यह कदम छात्र हित में है। जैसे ही मध्य प्रदेश सरकार से आदेश मिलेगा, विश्वविद्यालय में यह नियम लागू कर दिया जाएगा।

क्या है फायदे

जानकारों के मुताबिक, इस व्यवस्था से कई फायदे होंगे। पहला, बोर्ड रिजल्ट में देरी, स्वास्थ्य समस्याओं या निजी कारणों से पहले सत्र में एडमिशन न ले पाने वाले छात्र अगले सत्र में दाखिला ले सकेंगे। दूसरा, कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव भी साल में दो बार होंगी, जिससे नौकरी के अवसर दोगुने हो जाएंगे।

विशेषज्ञों की राय

जानकारों का मानना है कि अमेरिका और ब्रिटेन की तरह यह व्यवस्था छात्रों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी। इससे उनका एक साल बरबाद होने से बचेगा और वे प्रेरित भी रहेंगे। हालांकि, अभी यह नियम अनिवार्य नहीं है, लेकिन समय के साथ इसे लागू किया जा सकता है।

इस तरह, जबलपुर की रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में UGC के नए नियम से न केवल छात्रों का समय बचेगा, बल्कि उनकी रोजगार संबंधी चिंताएं भी कम होंगी।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago