होम / Snoring Home Remedies: खर्राटे आने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, दूर होगी समस्या

Snoring Home Remedies: खर्राटे आने की समस्या से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खा, दूर होगी समस्या

• LAST UPDATED : December 7, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ), Snoring Home Remedies: बहुत से लोगों की आदत सोते समय खर्राटे लेने की होती है। ऐसा इसलिए होता है या तो ये कभी-कभी थकान की वजह से होती है, या तो सोते समय श्वसन तंत्र में रुकावट आने पर शरीर के अंदर से ये आवाज आती है। इस के साथ कुछ लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी खर्राटे हो जाते हैं। ऐसे में इसे हमे नजर अंदाज नही करना चाहिए, बल्कि इसे ठीक करने के बारे में सोचना चाहिए। नीचे कुछ घरेलू नुस्खे दिए गए है जिससे आप खर्राटें आने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

1. जैतुन के तेल का प्रयोग

जैतुन के तेल में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सूजन की समस्या को दूर करने का काम करते हैं। इसके प्रयोग से सांस लेने में तकलीफ नही होती। इसका इस्तेमाल खर्राटे की समस्या को दूर कर देता है। आप रात को सोते समय जैतुन के तेल की कुछ बूंदे अपनी नाक में डाल लें जिससे आपतो जल्द ही आराम मिलेगा।

2. हल्दी का इस्तेमाल

खर्राटें की समस्या को दूर करने के लिए हलदी का प्रयोग भी काफी असरदार साबित हो सकता है। ये भी नाक के सूजन को खत्म करने में कारगर होता है। हर रात सोते समय एक ग्लास दूध में चुटकी भर हल्दी डालकर पीने से खर्राटे की समस्या दूर होती हैं और नींद भी अच्छी आती है।

3. शहद

खर्राटें को खत्म करने के लिए शहद भी बहुत उपयोगी साबित होता है। रात को सोते समय एक ग्लास पानी में एक चम्मच शहद डालकर पीने से खर्राटें की परेशानी दूर हो जाती है।

4. दोसी घी के फायदे

खर्राटें से पीछा छुड़ाने के लिए देसी घी भी काम आ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप देसी घी को हल्का गर्म कर लें फिर उसकी कुछ बूंदे नाक में डाल लें। ऐसा हर रोज करने से आपको इस समस्या की जड़ से छुटकारा मिल सकता है।

5. लहसुन

खर्राटों को दूर करने के लिए लहसुन भी फायदेमंद साबित हो सकता है। रात को सोते समय लहसुन की कलिंयो को भूनकर हल्के गुनगुने पानी के साथ निगलने से खर्राटें की परेशानी दूर हो जाती है।

Read More:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox