होम / गर्मी से राहत दिलाएगी यह कमाल की एनर्जी ड्रिंक, जानिए रेसिपी

गर्मी से राहत दिलाएगी यह कमाल की एनर्जी ड्रिंक, जानिए रेसिपी

• LAST UPDATED : June 14, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Sattu Sharbat Recipe: सत्तू सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। जिसके चलते इसके सेवन से ठंडक और तुरंत एनर्जी मिलती है। इसलिए आज हम आपको सत्तू के जूस के बारे में बताने जा रहे है। जो आपको लिए एक कमला की एनर्जी ड्रिंक साबित होगी।

सत्तू के जूस के फायदे

  • गर्मियों में लोग डिहाईड्रेशन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। इस से निजात पाने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में उनके लिए सत्तू का शरबत बेस्ट ऑप्शन होता है। जो काफी एनर्जी देता है।
  • सत्तू का जूस पुराने जमाने से ही प्रचलित है। इसे पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और शरीर एकदम फुर्तीला रहता है।
  • सत्तू के जूस में प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं।
  • गर्मियों में लोग लू से बचने के लिए कई तरह के इंतजाम करते हैं। उन लोगों के लिए सत्तू का जूस रामबाण इलाज है।

कैसे बनाए सत्तू का जूस

सत्तू के जूस को आसानी के साथ घर पर भी बना सकते हैं। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेटेड और हेल्दी रहती है। सत्तू के जूस के लिए आपको चना और जौ का आटा इसके बाद गुड़ या चीनी काला नमक, बर्फ का टुकड़ा और पानी लेना है। इसके बाद आप सत्तू को एक बर्तन में डालकर मिलाते रहें। ताकि सत्तु पूरी तरह से मिल जाए। ऐसा करने के बाद गुड़ चिनी का घोल बना लें फिर इसे सत्तु में डाल दें। फिर ऊपर से काला नमक डाल दें आपका एनर्जी ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:  Benefits of coconut oil: नारियल के तेल के है कई फायदे, जानें उपयोग करने के तरिके

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox