स्किन टोन के हिसाब से सही फुटवियर चुने

Tips for buying footwear: फुटवियर खरीदते वक्त हमे अपनी स्किन टोन का ख्याल रखना चाहिए। इसके साथ साथ ये भी जरूरी है की वह आपके लिए कंफर्टेबल हो और जब आप किसी फुटवियर में कंफर्टेबल होती हैं तो वॉक से लेकर टॉक तक सब बढ़िया होता है।

फिर आते हैं न्यूड शेड्स के शूज जो ज्यादातर स्किन टोन पर अच्छे लगते हैं। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर आप अपने स्किन टोन के हिसाब से न्यूड शूज पहनते हैं, तो यह आपकी खूबसूरती को और भी एन्हांस कर सकता है।

स्किन टोन के हिसाब से सही न्यूड शेड्स शूज चुनने का तरीका

क्या है आपका अंडरटोन?

अगर आपको स्किन टोन पता है, तो यह जान लें कि यह अंडर टोन्स से अलग होता है। यह सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और प्रमुख रूप से दो कैटेगरी हैं- वॉर्म और कूल अंडर टोन्स। अगर आपको अपना अंडर टोन नहीं पता तो इसके लिए व्हाइट रंग के आउटफिट को पहनकर देखें। अगर आपकी त्वचा चमकती है, तो कूल अंडरटोन है और अगर त्वचा सामान्य लगती है, तो वह वॉर्म अंडरटोन है। अंडर टोन्स पता लगाने का दूसरा तरीका यह है कि आप अपनी नसों पर गौर करें। कलाई पर अपनी नसों को देखें। अगर वह हरे रंग की हैं तो वॉर्म अंडरटोन है और ब्लू रंग की नसें कूल अंडरटोन की होती हैं।

स्किन टोन के हिसाब से सही फुटवियर चुने

 

लाइट या पेल स्किन के लिए ब्लश टोन में चुनें शूज

अगर आपकी लाइट स्किन या जिसे पेल स्किन कहते हैं, वो है और अंडरटोन थोड़ा पीला है तो फिर आपको न्यूड शूज चुनते वक्त खास ध्यान देना चाहिए। ऐसे स्किन टोन पर आपको ब्लश टोन के हील्स, सैंडल, शूज आदि ट्राई करने चाहिए। यह आपकी स्किन पर अलग नहीं दिखता है और आपके स्किन टोन को कॉम्प्लिमेंट भी करेगा।

 

अगर लाइट स्किन और वॉर्म अंडरटोन के लिए बेज न्यूड शूज

वॉर्म अंडरटोन में पीच, येलो, गोल्डन का टच होता है। अपनी कलाई के अंदर की नसों पर एक नज़र डालें। क्या वे अधिक नीले या हरे दिखाई देते हैं? यदि आपकी नसें अधिक नीली दिखाई देती हैं, तो आप कूल-टोन्ड हैं, लेकिन यदि आपको अधिक हरा दिखाई देता है, तो आप वार्म-टोन्ड हैं। ऐसे अंडरटोन स्किन पर बेज या पिंकिश टिंट वाले न्यूड शूज शानदार लगते हैं।

वॉर्म और डार्क स्किन टोन के लिए ब्राउन न्यूड शूज

क्या आपकी स्किन का टोन थोड़ा डार्क है और वॉर्म स्किन टोन है, तो आपको शूज चुनते वक्त ध्यान जरूर रखना चाहिए। ऐसे स्किन टोन पर विशेष रूप से ब्राउन टिंट्स के शूज या हील्स शानदार लगते हैं। डर्टी पिंक रंग में न्यूड ऐसा दूसरा रंग है, जो डार्क स्किन टोन वाली महिलाओं को जरूर ट्राई करना चाहिए।

न्यूट्रल ऑप्शन में चुनें एनिमल प्रिंट्स

क्या आप अपनी स्किन का टोन या अंडर टोन नहीं समझ पा रही हैं? या आपको किसी विशेष रंग के फुटवियर नहीं पहनने हैं । अगर आप इसके लिए श्योर नहीं हैं, तो फिर आप एनिमल प्रिंट्स को ट्राई कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर लेग-लेंथनिंग न्यूट्रल हो सकते हैं, अगर आपकी स्किन टोन वैरी करती रहती है तो भी यह अच्छा ऑप्शन है और आपके हर आउटफिट पर खूब जंचते भी हैं।

आपकी स्किन टोन क्या है, इसके हिसाब से आप भी अपने लिए अच्छे शेड्स में फुटवियर चुन सकती हैं और उन्हें कॉन्फिडेंटली फ्लॉन्ट करें।

Read More: Akshaya Tritiya 2022 महत्व, शुभ मुहूर्त, चौघड़िया मुहूर्त 

Read More : BGMI Redeem Code 25 April 2022

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Mamta Rani

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago