होम / जानिए घर से वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

जानिए घर से वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

• LAST UPDATED : June 27, 2022

इंडिया न्यूज़, Vastu Tips: घर बनाना हर किसी का सपना होता है। हम अपने जीवन की जमा पूंजी अपना घर बनाने में लगा देते हैं। लेकिन कईं दफा परिवार की सुख शांति को बरकरार रखने में चूक जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है की हम घर बनाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान नहीं रखते। वास्तु दोष के कारण आपकी आय, धन आदि पर भी बुरा असर पड़ सकता है आज हम आपको बताएंगे की घर से वास्तु दोष को कैसे दूर किया जाए।

वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय

Vastu Shastra: मेन गेट का वास्तु दोष दूर करने के लिए करें ये उपाय, घर से नेगेटिविटी होगी दूर - Vastu Shastra To remove the Vastu defect of the main gate do these measures remedies - India TV Hindi News

1. यदि आपके घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो आप अपने घर की अच्छे से सफाई कर लें। उसके बाद हल्दी को घोल लें। फिर उसे पान के पत्ते से घर में हर स्थान पर छिड़क दें। हल्दी की जगह आप गंगाजल का भी उपयोग कर सकते हैं।

2. वास्तु शास्त्र में उस घर को अच्छा माना जाता है, जिसमें रोज सूर्य की किरणें और स्वच्छ हवाएं आती हैं। यदि आपके घर की खिड़कियां हमेशा बंद रहती हैं, तो उससे वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। ऐसे में आप प्रत्येक दिन सुबह कुछ समय के लिए खिड़की और दरवाजे खोल दिया करें।

3. पूजा स्थान पर बासी फूल, फल या अन्य पूजन सामग्री नहीं छोड़ना चाहि। प्रत्येक दिन उसका साफ सफाई करनी चाहिए, नहीं तो उससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है। देवी और देवता की आमने सामने तस्वीर भी नहीं रखनी चाहिए। यह भी वास्तु दोष का कारण होता है।

4. आपको लगता है कि घर में किसी प्रकार का वास्तु दोष है, तो प्रतिदिन पूजा के समय शंख और घंटी बजाया करें। इससे वास्तु दोष और नकारात्मकता दोनों ही दूर होंगे।

5. घर के उत्तर दिशा में हरे पेड़ पौधे रखने या दक्षिण-पूर्व दिशा यानी आग्नेय कोण में लाल घोड़े के जोड़ों की तस्वीर लगाने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है।

6. मकान के ब्रह्म स्थान या फिर ईशान कोण में स्फटिक श्रीयंत्र स्थापित कराएं। यह वास्तु दोषों को दूर करने के साथ ही धन और आय में बढ़ोत्तरी भी करने में मदद करता है।

7. घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कबाड़, कचरा, भारी सामान आदि रखने से वास्तु दोष होता है। इस स्थान को साफ-सुथरा रखने से वास्तु दोष नहीं होता है। परिवार में सुख और शांति बनी रहती है।

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश में डीएस समूह ने की ‘जल आर्थिक क्षेत्र’ के शुभारंभ की घोषणा

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox