होम / World Environment Day: 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानिए वजह

World Environment Day: 5 जून को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पर्यावरण दिवस? जानिए वजह

• LAST UPDATED : June 5, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज), World Environment Day:प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन और मानव द्वारा अपनाई गई जीवनशैली से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित कर रहा है, जिन पर जीवन निर्भर है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जागरूकता फैलाना आवश्यक हो गया है।

पर्यावरण दिवस की शुरुआत और महत्व (World Environment Day)

वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र ने पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया और हर साल इसे आयोजित करने का निर्णय लिया। 5 जून की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि यही दिन स्टॉकहोम में हुए पहले पर्यावरण सम्मेलन का आगाज था।
इस दिन लोगों को प्रकृति और पर्यावरण के महत्व के बारे में शिक्षित किया जाता है। साथ ही उन्हें प्रदूषण से निपटने के उपायों के बारे में भी जानकारी दी जाती है।

पिछले साल की भांति इस बार भी थीम सटीक है

पिछले वर्ष थीम “प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान” थी, जबकि इस बार “भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे की प्रतिरोधक क्षमता” पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह विषय पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि जलवायु परिवर्तन के कारण धरती का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox