होम / आज के दिन शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, जानें इतिहास

आज के दिन शुरू हुआ था दुनिया का पहला हिंदी अखबार, जानें इतिहास

• LAST UPDATED : May 4, 2023

India News (इंडिया न्यूज़) world’s first hindi newspaper, भोपाल: हिंदी पत्रकारिता के स्वर्ण काल में सन् 1826 में आज ही के दिन हिन्दी भाषा का पहला समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ कलकत्ता से एक साप्ताहिक पत्र के रूप में शुरू हुआ था। बता दें कि यह समाचार पत्र 8 पेज का था। जो हर मंगलवार को निकलता था।

ईस्ट इंडिया के खिलाफ लिखता था उदन्त मार्तण्ड

कानपुर में जन्मे और पेशे से वकील पंडित जुगल किशोर शुक्ल इसके संपादक थे। उदन्त मार्तण्ड ईस्ट इंडिया कंपनी की दमनकारी नीतियों के खिलाफ होकर लिखता था। इस वजह से अखबार कंपनी सरकार की आंखों में खटकने लगी और सरकार ने अखबार के प्रकाशन में कानूनी अड़ंगे लगाना शुरू कर दिया। कंपनी सरकार ने मिशनरियों के पत्र को तो डाक वगैरह की सुविधा दे रखी थी। लेकिन उदन्त मार्तण्ड को यह सुविधा प्राप्त नहीं थी। आखिरकार, आर्थिक परेशानियाँ और कानूनी अड़ंगों के बाद 19 दिसंबर 1827 को केवल 19 महीनों के बाद ही अखबार को बंद करना पड़ा।

29 जनवरी 1780 में हुई थी भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत

वैसे तो भारत में समाचार पत्रों की शुरुआत 29 जनवरी 1780 को हुई थी। तब एक अंग्रेज जेम्स ऑगस्टस हिक्की ने अंग्रेजी में ‘कलकत्ता जनरल एडवर्टाइजर’ नाम से पहला अखबार शुरू किया था। यह भारत के साथ-साथ एशियाई उपमहाद्वीप में पहला समाचार पत्र था। इसके बाद धीरे-धीरे भारत में समाचार पत्रों के प्रकाशन का सिलसिला शुरू हुआ। बंगाली, फारसी और उर्दू भाषाओं में भी समाचार पत्र प्रकाशित होते थे।

ये भी पढ़ें: Murder Case: दिन दहाड़े की युवती की गला रेतकर हत्या, आरोपित बोला

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox