होम / 4 Died Inside Well: कटनी में कुएं में फसे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 घंटे चला बचाव अभियान

4 Died Inside Well: कटनी में कुएं में फसे 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 9 घंटे चला बचाव अभियान

• LAST UPDATED : July 26, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), 4 Died Inside Well: मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक भयानक हादसे ने 2 परिवारों से उनके बेटे छीन लिए। जुहली गांव में एक कुएं में सबमर्सिबल पंप लगाने उतरे 4 लोगों की कुएं के अंदर जहरीली गैस का मिश्रण था जिसकी चपेट में आने से चारों की मौत हो गई।

जहरीली गैस की वजह से हुए बेहोश

गुरुवार शाम करीब 5 बजे रामकुमार दुबे (38) और उनके भतीजे निखिल दुबे (20) अपने खेत के कुएं में उतरे। मदद के लिए पड़ोसी राजेश कुशवाहा (28) और पिंटू कुशवाहा (26) भी कुएं में गए। कुछ ही देर में चारों बेहोश हो गए।

कोल माइंस की टीम बुलाई

स्थानीय प्रशासन को सूचना मिलते ही कलेक्टर दिलीप यादव और SP अभिजीत रंजन मौके पर पहुंचे। SDERF के पास जहरीली गैस से बचाव के उपकरण नहीं थे, इसलिए उमरिया से कोल माइंस की विशेष टीम बुलाई गई।

9 घंटे तक चला बचाव कार्य

लगभग 9 घंटे के बचाव अभियान के बाद रात 1:35 बजे चारों को बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

4 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा

जांच में कुएं में कार्बन डाइऑक्साइड, साइनाइड और एक अन्य गैस का रिसाव पाया गया। जिला प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox