लाइफस्टाइल

Best Place In Winters: सर्दियों में बना रहे है घूमने का प्लान, तो बजट फ्रेंडली होंगी भारत की ये जगहें

India News(इंडिया न्यूज़), Best Place In Winters: क्या आप भी साल की आखिरी यात्रा को बहुत खास बनाना चाहते हैं? या फिर आप दिसंबर में सर्दियों की छुट्टियों के दौरान कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं? तो ऐसे में आप देश से बाहर नहीं बल्कि भारत में ही सर्दियों का मजा ले सकते हैं। सर्दियों में दिसंबर का महीना हमेशा से खास होता है। यह साल का आखिरी महीना होने के साथ ही सर्दियों का मौसम भी है। जिस वजह से इस मौसम में लोग बहार घूमना चाहते है।

अगर आप भी सर्दियों में घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो अपने मजे को दोगुना करने के लिए भारत की इन तीन खास जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं वो बेहतरीन जगहें जहां आप दिसंबर में अपनी छुट्टियां मनाने जा सकते हैं। आपको चाहे क्रिसमस मनाना हो या नया साल, आप इन जगहों पर जाकर मौज-मस्ती कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप दिसंबर में कहां घूमने जा सकते हैं?

सबसे सस्ती और बेस्ट जगह

शिमला

हिमाचल प्रदेश में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं या घूम चुके हैं। इन्हीं जगहों में से एक है शिमला, जिसे पहाड़ों की रानी कहा जाता है। सर्दियों में इस जगह का नजारा बेहद खास होता है। हरियाली से भरी ये जगह बर्फ से ढकी हुई है, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो सकता है। यह शहर सर्दियों में घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। आप यहां जाकर क्रिसमस या नया साल मना सकते हैं। आस-पास और भी कई जगहें हैं जहां आप अपनी छुट्टियों को और भी यादगार बना सकते हैं।

ऋषिकेश

अपनी साहसिक गतिविधियों के लिए पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध ऋषिकेश न केवल गर्मियों में बल्कि सर्दियों में भी घूमने के लिए सबसे अच्छा है। यहां आप धार्मिक स्थलों और अन्य रोमांचों का आनंद ले सकते हैं। दोस्तों, परिवार या अकेले घूमने के लिए ऋषिकेश सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। यहां की खूबसूरती देखकर आपका दिल खुशी से झूम सकता है। आप इस दिसंबर में ऋषिकेश घूमने का प्लान बना सकते हैं।

उदयपुर

अगर आप दिसंबर में बर्फबारी का मजा न लेते हुए किसी मैदानी इलाके में जाना चाहते हैं तो उदयपुर को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां आप राजस्थानी व्यंजन और शॉपिंग का मजा ले सकेंगे। उदयपुर को झीलों का शहर भी कहा जाता है जहां जाकर आप चिंता मुक्त हो सकते हैं। बोटिंग के अलावा मॉनसून पैलेस भी जाएं। यहां आपको सुबह और शाम दोनों समय का नजारा बेहद खास मिलेगा।

Also read: सर्दियों में इन चीजों को करें अपने वार्डरोब में शामिल, लुक में दिखेंगी स्टालिश

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago