लाइफस्टाइल

Dussehra 2023: इस बार दशहरे पर घूमने के लिए 5 जगह हैं सबसे बेस्ट

India News (इंडिया न्यूज़) Dussehra 2023: दशहरा भारत में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यह बता दें कि इस साल यह त्योहार 24 अक्टूबर यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। देश के हर हिस्से में दशहरे के दिन भीड़ होती है। लेकिन कुछ ऐसी जगहें हैं जो दशहरा मनाने के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं।

1. दिल्ली

दशहरे के दिन घूमने के लिए दिल्ली बहुत ही मशहूर जगहों में एक है। यहां विजयादशमी के मौके पर कई जगहों पर राम लीला का आयोजन किया जाता है। दिल्ली में आपके लिए सुभाष मैदान अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

2. पंजाब

विजादशमी के दिन रावण के पुतले का दहन होता है। पंजाब में दशहरा के मौके पर भव्य मेला लगाया जाता है, जिसमें मिठाइयों की दुकान आकर्षण का मुख्य केंद्र होती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो पंजाब का दशहरा देखने जा सकते हैं।

3. कोलकाता

नवरात्र की पूजा हो या दशहरा, ये पर्व कोलकाता में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा के दौरान इस शहर को पंडालों से सजाया जाता है। जिसमें मां दुर्गा के लिए खास स्थान बनाया जाता है, जहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाती है। महिलाएं साड़ी पहनती हैं और दशहरा के दिन एक-दूसरे को सिंदूर लगाती हैं।

4. गुजरात

गुजरात में अनोखा दशहरा मनाया जाता है। यहां दशहरे के दिन राम रावण की सेना युद्ध होती है। यह देखने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ होती है। यहां दशहरा के मौके पर गरबा भी खेला जाता है, जो काफी मशहूर है। पुरुष और महिलाएं इस दिन रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर डांडिया डांस करते हैं।

5. कुल्लू

कुल्लू में दशहरा का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां इस खास मौके पर जुलूस भी निकाला जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं की भीड़ होती है और वो अपने सिर पर देवी-देवताओं को रखकर ले जाते हैं। कुल्लु में दशहरा उत्सव के दौरान भारी मेला भी लगता है, जहां कुल्लु की संस्कृति को आप देख सकते हैं।

Read more: Bishan Singh Bedi: भारत के महान गेंदबाज बेदी नहीं रहे, हुआ…

Rahul Singh Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago