लाइफस्टाइल

Health Tips: सुबह की थकान न करें नजरअंदाज, खतरनाक लक्षणों का संकेत हो सकती है

India News MP (इंडिया न्यूज), Health Tips: क्या आपको सुबह उठते ही थकान महसूस होती है? क्या आप शरीर में अकड़न और दर्द का अनुभव करते हैं? अगर हां, तो सावधान हो जाइए। यह थकान आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है। रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद सुबह थकान महसूस करना स्वस्थ नहीं है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।

बैठकर ज्यादा समय बिताना

आजकल लोग अधिकांश समय डिवाइस और ब्लू लाइट के सामने बिताते हैं। इससे मेलाटोनिन के स्राव में बाधा आती है, जो सर्कैडियन रिदम को प्रभावित करता है। इसके परिणामस्वरूप रात में नींद पूरी नहीं होती और सुबह थकान रहती है।

तनाव और डिप्रेशन का असर

अधिक तनाव और चिंता से शरीर में एड्रेनालाइन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशियों में तनाव और दिमाग की अधिक गतिविधि होती है। इससे ऊर्जा की खपत बढ़ जाती है और थकान महसूस होने लगती है।
विटामिन की कमी (Health Tips)
विटामिन बी12 की कमी से रेड ब्लड सेल्स का उत्पादन प्रभावित होता है, जिससे एनर्जी लेवल गिर जाता है। विटामिन और आयरन की कमी से भी सोते समय और सुबह थकान महसूस होती है।
असंतुलित आहार
खानपान में संतुलन न होने से शरीर की ऊर्जा प्रभावित होती है और कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे शरीर में थकावट आती है और सोने के बावजूद कमजोरी महसूस होती है।
थायरॉइड की समस्या
थायरॉइड की समस्या के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म बिगड़ जाता है और नींद की गुणवत्ता प्रभावित होती है। इससे सुबह उठने पर थकान महसूस हो सकती है।
स्लीप एपनिया
स्लीप एपनिया की वजह से सांस की गति में बाधा आती है, जिससे सोते समय खर्राटे, सूखा मुंह और सिरदर्द की समस्या होती है। इससे भी सुबह थकान महसूस होती है।
अगर आप भी सुबह-सुबह थकान महसूस करते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसके पीछे कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। अपनी दिनचर्या में सुधार करें, पोषक आहार लें और अच्छी नींद लें। अगर समस्या बनी रहती है, तो चिकित्सक से परामर्श अवश्य लें।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago