लाइफस्टाइल

July Travel Trip: अगर आप जुलाई में कहीं बाहर घूमने का सोच रहे हैं तो ये जगहें मौसम के हिसाब से है बेस्ट

India News MP( इंडिया न्यूज),July Travel Trip: मानसून आने के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है। ऐसे मौसम में लोगों का कहीं बाहर घूमने का भी मन करता है। देश की कुछ जगहों का नजारा इस मौसम में बहुत बेहतरीन बन जाता है। जुलाई महीने में बहुत अधिक छुट्टी तो नहीं है लेकिन वीकेंड ट्रिप पर सफर के लिए जा सकते हैं। दो दिन की ट्रिप के लिए ऐसी ही जगहों का चयन करें, जहां घूमने के लिए खर्च भी कम हो और सुहाना माहौल हो। आइए जानते हैं जुलाई के महीने में घूमने के लिए बेहतरीन जगहों के बारे में।

केरल के पर्यटन स्थल

जुलाई के महीने में मानसून का पूरा लुत्फ उठाने के लिए केरल घूमने जा सकते हैं। केरल का अल्लेपी, मुन्नार, पेरियार, पोनमुडी इस मौसम में घूमने के लिए सबसे बेस्ट जगह हो सकती है। केरल के इन खूबसूरत शहरों और हिल स्टेशन तक पहुंचने के लिए त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट, कोचिन एयरपोर्ट या फिर त्रिवरुनानथपुरम सेंट्रल, एर्नाकुलम जंक्शन, पालाकक्ड जंक्शन जा सकते हैं।

महाराष्ट्र के हिल स्टेशन

महाराष्ट्र में कई ऐसे शहर हैं, जहां जुलाई के महीने में जा सकते हैं। इनमें महाबलेश्वर हिल स्टेशन, अंबोली, लोनावाला, माथेरान, पंचगनी, अलीबाग जैसी जगहों पर जा सकते हैं।

कर्नाटक के पर्यटन स्थल

भारत का स्कॉटलैंड कहा जाने वाला कूर्ग हिल स्टेशन घूमने जा सकते हैं। बीआर हिल्स, नंदी हिल्स और केम्मनगुंडी और उडुपी से 45 किमी दूर अगुंबे हिल स्टेशन जा सकते हैं।

राजस्थान के खूबसूरत शहर

राजस्थान बेहद खूबसूरत राज्य है। इस राज्य में जयपुर, उदयपुर, जैसलमेर, पुष्कर, माउंट आबू और बूंदी जैसी जगहें घूमने के लिए बेहतर विकल्प हैं। इन शहरों की खूबसूरती मानसून में अधिक बढ़ जाती है। वहीं मानसून और सर्दियों में यहां की सैर आनंद का अनुभव करा सकती है। जुलाई के महीने में आप उदयपुर की सैर पर जाएं। यहां के ऐतिहासिक स्थल, झीलें और किले बेहद अद्भुत दृश्य प्रदान करते हैं।

Also Read:

Pratibha Pathak

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago