लाइफस्टाइल

Shahtoosh Shawl Price: कश्मीर की सबसे महंगी शॉल, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

India News ( इंडिया न्यूज ) Shahtoosh Shawl Price: हम जब भी अच्छे शॉल की बात करते हैं तो उसमें पश्मीना का नंबर सबसे उपर आता है। इसके साथ और भी लोगों को पहली पसंद पश्मीना ही होती है। ऐसे में ये भी कहा जाता है कि पश्मीना साल काफी महंगा होता है और साथ ही इसके गर्म होने की वजह से इसे ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि इससे भी काफी महंगा एक शॉल आता है जिसकी कीमत का आप सही से अंदाजा नही लगा सकते। इसका नाम है शहतूश शॉल, जो काफी गर्म होती है। आइए बताते हैं आपको इसके बारे में।

ऐसा क्या है खास इस शॉल में

शहतूश शॉल की बात करें तो ये चिरू नाम के जनवरों के बालों से यह बनाया गया है। बता दें कि ये जानवर बर्फीले पहाड़ पर पाए जाते हैं और इनके बालों का इस्तेमाल करके महंगे शहतूश शॉल बनाए जाते हैं। इन बालों की वजह से शॉल काफी गर्म होती है, इसलिए इन्हें काफी पसंद किया जाता है।

इतने महंगे क्यों होते हैं?

इसके महंगे होने की सबसे पहली वजह किसी जानवर के बाल से बनना है। इसके साथ ही चीरू जानवर को काफी दुर्लभ माना जाता है और इनके बालों को जमा करना काफी मुश्किल माना जाता है। शहतूश शॉल बनाने को लेकर ये कहा जाता है कि एक शॉल बनाने में कम से कम 4-5 चिरू के बालों का इस्तेमाल होता है, इसलिए इसकी कीमत ज्यादा होती है।

कितने की है एक शॉल

अगर शहतूश शॉल की कीमत के बारे में बात करें तो इसका रेट 5000 डॉलर से लेकर 20 हजार डॉलर तक है। यानी भारतीय पैसों में इसे खरीदने के लिए आपको 10-15 लाख रुपये तक आपको खर्च करने पड़ सकते हैं।

शहतूश क्यों बैन है भारत में

जानकारी के मुताबिक भारत में इसकी बैन होने की वजह इसकी मेकिंग प्रोसेस है। रिपोर्ट के मुताबिक एक शॉल बनाने में 4 से 5 चिरु की मौत हो जाती है। इस जानवर की लगातार हो रही मौत की वजह से इस शॉल को बैन कर दिया गया है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि साल 1975 में IUCN द्वारा शहतूश शॉल को बैन कर दिया गया था। फिर 1990 में भारत ने भी इस शॉल पर प्रतिबंध लगा दिया।

Also Read: यहां घर बनाने के लिए मिलते हैं 1 लाख 20 हजार रुपये, जानें किसे और कैसे मिलेगा ये लाभ

Roshani Rathore

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago