होम / Vitamin D की कमी से हो सकता है शरीर को नुकसान, जानें बढ़ाने के उपाय

Vitamin D की कमी से हो सकता है शरीर को नुकसान, जानें बढ़ाने के उपाय

• LAST UPDATED : October 29, 2023

India News, (इंडिया न्यूज), Vitamin D: विटामिन डी आपके स्वास्थ के लिहाज़ से काफी महत्वपूर्ण है। विटामिन डी की कमी से आपके हड्डियों, ब्लड प्रेशर, दांत और मांसपेशियों समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धूप में बैठें
धूप से विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए आप हर सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच धूप में बैठें। गर्मी के दिनों में आप 20 से 25 मिनट तक धूप में बैठ सकते है। वहीं सर्दी में आप दो घंटे की धूप ले सकते है।

गाय का दूध पीएं
विटामिन डी के सोर्स के लिए गाय का दूध बहुत ही फायदेमंद होता है। विशषज्ञों के अनुसार फैट मिल्क की बजाय फुल क्रीम मिल्क पीने से आपके शरीर को ज्यादा विटामिन डी के साथ कैल्शियम मिलता है।

दही
दही खाने से विटामिन डी की कमी दूर कर सकते है। इसलिए हमें नियमित तौर पर दही का सेवन करना चाहिए।

साल्मन मछली
साल्मन फिश ओमेगा 3 और फैटी एसिड से भरपूर होता है। इसे विटामिन डी का सबसे बेहतरीन सोर्स भी कहा जाता है। इसके सेवन से आपके शरीर को विटामिन डी मिलता है। जिससे की आप अन्य कई तरह की समस्याओं से बच सकते है।

अंडा
धूप के सेंकने से आपके शरीर को जितनी विटामिन मिलती है उतना ही विटामिन आपको अंडा के नियमित सेवन करने से भी मिलते है। अंडे में विटामिन डी की मात्रा भरपूर होती है। इसलिए अंडे के पीले भाग को खाने की सलाह हमें डॉक्टरों द्वारा दी जाती है। अंडा हर तरह से हमारे सेहत को फायदा पहुंचाने का काम करता है।

Also Read: Breast Cancer: महिलाओं में तेजी से बढ़ रहे है ब्रेस्ट कैंसर के मामले, जानें वजह

Body Detox: ये संकेत दिखे तो समझ जाएं, बॉडी को है डिटॉक्स करने की..

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox