होम / MP Election 2023: कांग्रेस में बगावत के बाद, इन सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

MP Election 2023: कांग्रेस में बगावत के बाद, इन सीटों पर बदले उम्मीदवार, जानें किसे कहां से मिला टिकट

• LAST UPDATED : October 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: कांग्रेस में कुछ दिन से बगावत हो रही है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपनी लिस्ट में बदलाव किया है। जैसा की पहले से ही अंदाजे लगाए जा रहे थे कि पार्टी अपने नामों में बदलाव कर सकती है। ठीक उसी प्रकार कांग्रेस ने विरोध के कारण लिस्ट में नामों का बदलाव किया है। कांग्रेस ने 4 सीटों पर प्रत्याशी बदल दिए हैं। तीन बार में 230 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद हो रहे विरोध, प्रदर्शन और बगावत को देखते हुए पार्टी ने ये फैसला लिया है। अगर राजनीतिक जानकारों की माने तो आने वाले दिनों में पार्टी अपने प्रत्याशी बदल सकती है।

कुशवाह के पक्ष में लगाए नारे

बता दें कि मुरैना में मौजूदा कांग्रेसी विधायक अजब सिंह कुशवाह ने पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी से बगावत की थी। सुमावली सीट से उनकी जगह कुलदीप सिकरवार को टिकट देने के बाद सैकड़ों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग मुरैना में पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैं मौजूद अजब सिंह कुशवाहा के कार्यालय पर इकट्ठे हुए तथा उन्होंने अजब सिंह कुशवाह के पक्ष में जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कांग्रेस पार्टी का विरोध किया। जिसके बाद पार्टी ने आज अजब सिंह कुशवाहा को टिकट दे दिया है।

12 दावेदार उनके खिलाफ

साथ ही बता दें पिपरिया सीट पर कांग्रेस ने गुरुचरण खरे को प्रत्याशी घोषित किया था, गुरुचरण को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही स्थानीय 12 दावेदार उनके खिलाफ थे। वैसे गुरुचरण छिंदवाड़ा के रहने वाले हैं, इसी को मुद्दा बनाकर उनका विरोध किया जा रहा है। ऐसे में पार्टी यहां उम्मीदवार बदलकर पूर्व जनपद अध्यक्ष वीरेंद्र बेलवंशी को टिकट दिया गया है।  

श्रीमाल के खिलाफ हुआ था विरोध

जावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस ने हिम्मत श्रीमाल को उम्मीदवार बनाया गया था। श्रीमाल का कांग्रेस के कई दावेदार विरोध कर रहे थे। यहां तक कि कई नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कहने का मन भी बना लिया था। दावेदारों ने भोपाल में उनके खिलाफ जमकर विरोध किया। विरोध के कारण पार्टी को आखिरकार प्रत्याशी बदलना पड़ा। और अब हिम्मत श्रीमाल की जगह वीरेंद्र सिंह सोलंकी को टिकट दिया गया। 

Also Read: Putin Cardiac Arrest: पुतिन को आया हार्ट अटैक, जानिए कैसी है…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox