होम / MP Election 2023: अमित शाह ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- दिग्विजय के कार्यकाल में मध्य प्रदेश का बंटाधार …..

MP Election 2023: अमित शाह ने कमलनाथ पर साधा निशाना, बोले- दिग्विजय के कार्यकाल में मध्य प्रदेश का बंटाधार …..

• LAST UPDATED : October 30, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के उज्जैन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक आमसभा को संबोधित किया। साथ ही अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर जमकर निशान साधा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मध्य प्रदेश का बंटाधार हुआ था। एमपी को बीमारू राज्य से विकासशील राज्य बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। इस बार का चुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव है।

बता दें कि रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने उज्जैन जिले की सातों विधानसभा सीट के भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के लोगों को यह बात समझनी होगी कि इस बार उन्हें विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री के चयन के लिए वोट नहीं डालना है, बल्कि मध्य प्रदेश और भारत के भविष्य को लेकर वोट डालना है।

18 सालों में काफी परिवर्तन

साथ ही उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्री कार्यकाल की तुलना भाजपा के कार्यकाल से की थी। गृहमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में 18 सालों की सरकार में काफी बदलाव आया है। दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में जहां एमपी का बजट 23000 करोड़ का हुआ करता था। अब ये बढ़कर 3,10,000 करोड़ का हो गया है। अमित शाह ने कहा “जो मध्य प्रदेश के पड़ोसी राज्य गुजरात से आते हैं। वे जब दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में महाकाल के दर्शन करने के लिए आते थे तो दाहोद निकलने के बाद नींद खुल जाती थी। जैसे ही मध्य प्रदेश की सीमा लग जाती थी वैसे ही गाड़ी गड्ढों में हिचकोले खाने लग जाती थी जिससे पता लग जाता था कि मध्य प्रदेश आ गया है”।

अमित शाह बोले- आय में हुई वृद्धि

बता दें कि केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि दिग्विजय सिंह 60,000 किलोमीटर की सड़क बनाई थी, जिसे अब भाजपा सरकार ने 5 लाख 10,000 किलोमीटर की बनाकर लोगों को बड़ी सुविधा मुहैया कराई है। साथ ही कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में मध्य प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 11,000 रुपए वार्षिक हुआ करती थी, जो बढ़कर 1,40,000 से ज्यादा हो गई है।

Also Read: MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभाा चुनाव के लिए आज नामांकन…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox