होम / MP Election 2023: कमलनाथ पर जमकर बरसे CM शिवराज, बोले- किस मुंह से आदिवासी सम्मान की बात…..

MP Election 2023: कमलनाथ पर जमकर बरसे CM शिवराज, बोले- किस मुंह से आदिवासी सम्मान की बात…..

• LAST UPDATED : October 14, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का माहौल है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में कांटे की टक्कर है। ऐसे में आदिवासी मुद्दे पर भाजपा को घेरने वाली कांग्रेस को मुख्यमंत्री शिवराज ने जवाब दिया है। कही कमलनाथ किस मुंह से आदिवासी सम्मान की बात कर रहे हैं। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया।

सीएम ने कमल नाथ पर साधा निशाना

बता दें कि CM शिवराज लगातार कांग्रेस, प्रियंका गांधी और कमल नाथ पर हमलावर हैं। हर तीसरे दिन वीडियो मैसेज में उन्होंने प्रियंका गांधी और कमल नाथ पर सवाल खड़े किए है। सीएम ने कमल नाथ के मुख्यमंत्रित्व काल के डेढ़ साल के दौरान हुए कार्यों पर सवालिया निशान लगाए। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में गरीब आदिवासी बहनों को हर महीने 1 हजार रुपये दिये जाते थे, संबल योजना से गरीबों को बल मिला था, आदिवासियों को जूते—चप्पल देते थे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनी और कमल नाथ मुख्यमंत्री बने, उन्होंने यह सभी योजनाएं बंद कर दीं थी।

कांग्रेस ने आदिवासियों को किया अपमानित

साथ ही CM शिवराज ने कहा कि बैगा सहरिया भारिया बहनों को हर महीने 1 हजार रुपए आहार अनुदान बंद करने का पाप कमल नाथ ने किया है।  सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर आदिवासियों के अपमान करने का भी आरोप लगाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को अपमानित किया, कभी आदिवासी जननायकों को सम्मानित नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ एक खानदान के स्मारक बनवाए, जबकि हम आदिवासी जननायकों के स्मारक बनवा रहे हैं।

Also Read: IND vs PAK: महामुकाबले में भारत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox