होम / MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने EVM पर खड़े किए सवाल, हैकिंग की बात कह दी है

MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने EVM पर खड़े किए सवाल, हैकिंग की बात कह दी है

• LAST UPDATED : December 5, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। भाजपा सरकार बनाने की तैयारी है और सीएम का नाम तय करने में जूटी है। कांग्रेस अपनी हार पर मंथन कर रही है। इस बीच EVM में गड़बड़ी की चर्चाए जोरों शोरों पर है। पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने EVM में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है और हैकिंग की आशंका भी जताई है। दिग्विजय सिंह ने EVM पर सवाल खड़े करते हुए SC और चुनाव आयोग से मदद की गुहार लगाई है।

दिग्विजय को EVM पर शक (MP Election 2023)

बता दें कि कांग्रेस कई बार EVM में गड़बड़ी का आरोप लगा चुकी है। अब एमपी के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद एक बार से फिर से मुद्दा बनाया है। दिग्विजय ने चिंता जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने लिखा, “चिप वाली किसी भी मशीन को हैक किया जा सकता है। मैंने 2003 से ही EVM द्वारा मतदान का विरोध किया है। क्या हम अपने भारतीय लोकतंत्र को पेशेवर हैकरों द्वारा नियंत्रित करने की अनुमति दे सकते हैं! यह मौलिक प्रश्न है जिसका समाधान सभी राजनीतिक दलों को करना होगा। माननीय ECI और माननीय सर्वोच्च न्यायालय क्या आप कृपया हमारे भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करेंगे?”

पोस्टल बैलेट का डेटा रखकर किया एक्स पर पोस्ट

दिग्विजय न इससे पहले पोस्टल बैलेट्स का डेटा रखते हुए कई सवाल खड़े किए थे। दिग्विजय सिंह ने एक्स पर एक बड़ी पोस्ट के जरिए लिखा- “पोस्टल बैलेट के ज़रिए कांग्रेस को वोट देने वाले और हम पर भरोसा जताने वाले सभी मतदाताओं का धन्यवाद। तस्वीरों के आंकड़ों में एक प्रमाण है, जो यह बताता है कि पोस्टल बैलेट के ज़रिए हमें यानी कांग्रेस को 199 सीटों पर बढ़त है। जबकि इनमें से अधिकांश सीटों पर ईवीएम काउंटिंग में हमें मतदाताओं का पूर्ण विश्वास न मिल सका। यह भी कहा जा सकता है कि जब तंत्र जीतता है तो जनता हार जाती है।

ये भी पढ़ें:

MP Election Result 2023: मैं लौटकर आऊंगा, ये वादा रहा…नरोत्तम मिश्रा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox