होम / MP Election 2023: सिवनी में करेंगे पीएम मोदी रैली, कई दिग्गज यहां डालेंगे डेरा

MP Election 2023: सिवनी में करेंगे पीएम मोदी रैली, कई दिग्गज यहां डालेंगे डेरा

• LAST UPDATED : November 5, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर प्रचार अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है। BJP और कांग्रेस के दिग्गज नेता MP में डेरा डाले हैं। विधानसभा चुनाव की कमान PM मोदी ने अपने हाथ में ले रखी है, और वे लगातार सभाएं कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस में प्रियंका गांधी ने चुनाव की कमान संभाली है। एमपी की जनता को साधने के लिए प्रियंका गांधी 6 नवंबर को प्रदेश के दौरे पर आ रही हैं। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी एमपी में चुनावी सभा संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी की कई जिलों में चुनावी रैली

बता दें कि विधानसभा चुनावों को देखते हुए PM मोदी मध्य प्रदेश में लगातार रैलियां करेंग। बीते शनिवार को रतलाम में रैली करने के बाद अब पीएम विंध्य को साधने की तैयारी में लगे हैं। आज रविवार को पीएम मोदी सिवनी के लखनादौन में रैली करेंगे। इस दौरान सिवनी, छिन्दवाड़ा और बालाघाट के 13 भाजपा प्रत्याशी मंच पर रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 12 बजे लखनादौन में रैली करने के बाद पीएम खंडवा के लिए रवाना होंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर

साथ ही बता दें कि कांग्रेस भी चुनाव प्रचार अभियान में जुटी हुई है। कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वहीं, पूर्व सीएम कमलनाथ सिंह आज दतिया में रैली को संबोधित करेंगे। उससे पहले वे पीताम्बरा शक्तिपीठ के दर्शन और पूजन करेंगे। साथ ही कमलनाथ श्योपुर जिले के विजयपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। और सोमवार को प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। प्रियंका गांधी इंदौर में जनसभा करेंगी।

Read more: MP Election 2023: उज्जैन की जगह रतलाम में शिफ्ट PM मोदी…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox