होम / MP Election 2023: प्रचंड जीत के बाद क्या कर रहे हैं मामा शिवराज, खुद देख लीजिए

MP Election 2023: प्रचंड जीत के बाद क्या कर रहे हैं मामा शिवराज, खुद देख लीजिए

• LAST UPDATED : December 5, 2023

India News ( इंडिया न्यूज ) MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला है। नतीजे आने के बाद बीजेपी नेताओं ने आखिरी सांस ली है। चुनावी भागदौड़ से फ्री होने के बाद CM शिवराज परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। वे अपनी पत्नी साधना सिंह और परिवार के लोगों के साथ डिनर करने के लिए बाहर गए।

1 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीते

बता दें कि एमपी में विधानसभा चुनाव के नतीजो का ऐलान हो गया है नतीजे आने के बाद भले ही सीएम पद के नाम पर मुहर नहीं लग पाई हो, लेकिन सीएम शिवराज इस रेस में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। भाजपा की जीत के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। शिवराज सिंह प्रचार के लिए प्रदेशभर में घूमें और सबसे ज्यादा सभाएं करने का रिकॉर्ड भी बनाया गया। CM शिवराज बुधनी से प्रत्याशी थे, उन्होंने 1 लाख से भी ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। उनके बेटे कार्तिकेय पत्नी साधना सिंह ने भी प्रचार करने में साथ दिया। जीत के बाद पत्नी साधना खुशी से नाचती हुई नजर आईं थीं।

सोशल मीडिया पर किया ट्वीट 

सीएम शिवराज ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा.. जीवन में भागदौड़ बहुत है… लेकिन जब भी वक्त मिले, तो परिवार के साथ कुछ लम्हों को, यादों को जरूर सहेजें। ये वो अनमोल मोती हैं, जो जीवन को उजाले से भर देते हैं। इस वीडियो में वह अपनी फैमिली के साथ छोले भठूरे खाने नजर आ रहे है।

Also Read:

MP Election Result 2023: MP में हार पर कांग्रेस का एक्शन, कमलनाथ से मांगा गया इस्तीफा!

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox