होम / MP Election 2023: कौन हैं निशा बांगरे? आखिर क्यों इतनी चर्चा में हैं, जानिए पूरी कहानी

MP Election 2023: कौन हैं निशा बांगरे? आखिर क्यों इतनी चर्चा में हैं, जानिए पूरी कहानी

• LAST UPDATED : October 25, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), MP Election 2023: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की SDM निशा बांगरे एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। राज्य सरकार ने मंगलवार को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया है। लेकिन चर्चे की वजह उनका इस्तीफा मंजूर होना नहीं है, बल्कि मंजूरी से ज्यादा इसकी टाइमिंग है कि उनका इस्तीफा कांग्रेस की तरफ से एमपी की आमला विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित करने के एक दिन बाद मंजूर किया गया है।

कौन हैं निशा बांगरे

बता दें कि निशा बांगरे एमपी की रहने वाली हैं। वह मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले की (IAS) डिप्टी कलेक्टर थीं। हालांकि अब उन्होंने अपने पद से इस्तीफा देते हुए सरकार से त्यागपत्र स्वीकार करने के लिए निवेदन किया था।

IAS निशा बांगरे का जीवन परिचय

साथ ही बता दें निशा बांगरे का जन्म मध्य प्रदेश के बालाघाट में हुआ था। 2010 से 2014 के बीच निशा बांगरे ने विदिशा के इंजीनियरिंग कॉलेज से पढ़ाई की। इसके बाद अमेरिका की बहुराष्ट्रीय कंपनी में नौकरी कर अपने करियर की शुरुआत की। हालांकि बाद में उन्होंने प्रशासनिक सेवा में शामिल होने का निर्णय लिया। 2016 में मध्य प्रदेश PSC की परीक्षा दी। PSC परीक्षा में पास होने पर उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ।

SDM के पद से इस्तीफा

निशा राज्य शासन 2018 बैच की अधिकारी रही हैं। छतरपुर जिले की SDM बांगरे ने अपनी नौकरी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहती हैं। नियम अनुसार चुनाव लड़ने के लिए उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना था, लेकिन उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया। इसके अलावा उन पर विभागीय जांच भी बिठाई गई है।

सरकार ने इस्तीफा किया स्वीकार

इसके साथ निशा बांगरे ने अपने इस्तीफे की मांग को लेकर कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। हाई कोर्ट की दखल के बाद निशा बांगरे को राहत मिली। सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेश पर शिवराज सरकार व सामान्य प्रशासन विभाग ने लंबे समय बाद निशा बांगरे का त्याग पत्र स्वीकार किया गया। अब विभागीय जांच भी समाप्त कर दी है।

Also Read: MP Election 2023: दिग्विजय सिंह ने बताया क्यों नहीं हुआ MP…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox