होम / MP Election Voting Live: मतदान से पहले भिड़े BJP-कांग्रेस नेता, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

MP Election Voting Live: मतदान से पहले भिड़े BJP-कांग्रेस नेता, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election Voting Live: इंदौर के राऊ विधानसभा क्षेत्र में बीते गुरुवार की देर रात बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चुनावी विवाद हो गया। भंवरकुआं थाने के बाहर जुटकर हंगामा कर रहे लोगों को इधर-उधर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़ गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। ये विवाद शुक्रवार यानी आज होने वाले विधानसभा चुनाव से कुछ घंटे पहले हुआ है।

बीजेपी प्रत्याशी पर आरोप है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राऊ विधानसभा क्षेत्र में चुनावी काम कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमका रहे थे, जिससे विवाद हो गया है।

शराब, कम्बल और पाजेब बांटने पर विवाद

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने आरोप लगाया कि राऊ विधानसभा क्षेत्र में मतदान से पहले बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को शराब, कम्बल और पाजेब बांट रहे थे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि ये चीजें बांटे जाने पर इसका विरोध करने पर कार्यकर्ताओं ने एक कांग्रेस नेता पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विवाद के मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद 

इंदौर के राऊ क्षेत्र में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद होने के बाद जोन 4 के एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि दोनों गुटों के बीच झड़प के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस विवाद में रोहित पटवारी नाम के एक व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और एक अन्य व्यक्ति पुष्पेंद्र चौहान भी घायल हुए हैं।

Also Read:MP Election Voting Live: मध्य प्रदेश की सभी सीटों पर वोटिंग शुरू, होगा दिग्गजों…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox