होम / MP Election Voting Live: कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हुई हत्या, भाजपा पर लगा आरोप

MP Election Voting Live: कांग्रेस पार्षद सलमान खान की हुई हत्या, भाजपा पर लगा आरोप

• LAST UPDATED : November 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), MP Election Voting Live: छतरपुर के राजनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कांग्रेस पार्षद की हत्या कर दी गई है। स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी और विधायक विक्रम सिंह नाती राजा ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। वहीं, इलाके में घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि सलमान खान खजुराहो नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 से पार्षद थे।

थाने में ​बैठे विधायक 

बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार चुनाव के पहले छतरपुर जिले के राजनगर में मौत की घटना का मामला सामने आया है। जहां कांग्रेस विधायक नातीराजा के सहयोगी की मौत हुई है। मृतक पार्षद का नाम सलमान खान बताया जा रहा है। इसे लेकर कांग्रेस विधायक थाने में बैठे हैं। उन्होंने गाड़ी से कुचलकर मारे जाने के आरोप लगाए हैं। इस मौके पर नातीराजा की विलाप करती फोटो सामने आई हैं। जहां पर वह अपने सहयोगी की मौत पर भावुक हो गए।

दोनों दल के कार्यकर्ता आमने-सामने

जानकारी के अनुसार इंदौर की महू में बीजेपी कार्यकर्ता बीरबल ने कांग्रेस कार्यकर्ता दयाराम और तोलाराम पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। दोनों कार्यकर्ता को मालवा अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने बीरबल को हिरासत में ले लिया है।

 

Also Read: MP Election 2023: भिंड में जमकर बरसे पायलट, bjp की डबल…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox