होम / Nagar Singh: मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद से इस्तीफा देने की दी चेतावनी, जानिए क्या है वजह

Nagar Singh: मंत्री नागर सिंह चौहान नाराज, मंत्री पद से इस्तीफा देने की दी चेतावनी, जानिए क्या है वजह

• LAST UPDATED : July 22, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Nagar Singh: मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपने से वन विभाग छीने जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने न केवल मंत्री पद से इस्तीफा देने की धमकी दी है, बल्कि कहा है कि उनकी पत्नी और सांसद अनिता नागर सिंह चौहान भी अपने पद से त्यागपत्र दे सकती हैं।

नागर सिंह फैसले से थे अनजान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को वन एवं पर्यावरण विभाग रामनिवास रावत को सौंप दिया। इससे चौहान के पास केवल अनुसूचित जाति कल्याण विभाग रह गया है। चौहान का कहना है कि उन्हें इस फैसले के बारे में पहले से नहीं बताया गया।

कांग्रेस से आए नेता को दिया विभाग

नागर सिंह चौहान ने मीडिया से कहा, “अलीराजपुर को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। हमने वहां लगातार जीत हासिल की। लेकिन अब मेरे विभाग कांग्रेस से आए नेता को दे दिए गए हैं। यह दुखद है।”

पार्टी के लिए संघर्ष

उन्होंने यह भी कहा कि वे बीजेपी के मूल कार्यकर्ता हैं और जनसंघ के समय से पार्टी के लिए संघर्ष करते आए हैं। उनका मानना है कि इस तरह के फैसले से पुराने कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा।

मामले को सुलझाने की कोशिश

इस घटनाक्रम के कारण अनिता नागर सिंह चौहान संसद के बजट सत्र में भाग लेने नहीं गईं। बीजेपी के वरिष्ठ नेता इस मामले को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox