होम / Amit Shah In MP: एक पेड़ मां के नाम बना जनआंदोलन, गृह मंत्री अमित शाह के सामने MP में वर्ल्ड रिकॉर्ड

Amit Shah In MP: एक पेड़ मां के नाम बना जनआंदोलन, गृह मंत्री अमित शाह के सामने MP में वर्ल्ड रिकॉर्ड

• LAST UPDATED : July 14, 2024

India News MP ( इंडिया न्यूज ), Amit shah In MP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को इंदौर में पर्यावरण संरक्षण अभियान में शामिल हुए, जिसमें एक दिन में 11 लाख पौधे लगाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया। BSF की रेवती रेंज में आयोजित समारोह में अमित शाह ने कहा, “अब इंदौर हरियाली के नाम से भी जाना जाएगा। यह स्मार्ट, मेट्रो सिटी के साथ-साथ ग्रीन सिटी भी बन गया है।”

एक पेड़ मां के नाम

अमित शाह ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह एक जन आंदोलन बन गया है। उन्होंने मध्य प्रदेश को देश का फेफड़ा बताया, जो 30% वन क्षेत्र और 12% ग्रीन कवरेज के साथ देश को ऑक्सीजन प्रदान करता है।

PM कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का शुभारंभ

इसी दौरान, अमित शाह ने मध्य प्रदेश के सभी 55 जिलों में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। उन्होंने राज्य सरकार की शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में की गई पहलों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा,’ इंदौर स्वछता का हब माना जाता था, अब एजुकेशन का हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, इंदौर फार्मा, टेक्सटाइल, फ़ूड प्रोसेसिंग सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है’।

नई शिक्षा निति पर की बात

नई शिक्षा निति पर बात करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘नई शिक्षा निति प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बनाई है, बच्चों को यहां सिलेबस ऑफ़ एकेडेमिक्स के साथ-साथ सिलेबस ऑफ़ लाइफ भी सिखाया जाएगा’

CM मोहन यादव ने बताया उद्देश्य

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा, “इंदौर जो करता है अलग हटके करता है। हमारा लक्ष्य मालवा का पुराना हरा-भरा स्वरूप वापस लाना है।”

कई लोगों ने कार्यक्रम में लिया भाग

यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू हुआ, जिसमें स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विदेशों से आए भारतीय मूल के लोगों ने भी भाग लिया। शहर में विशेष यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध किए गए।


यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि मध्य प्रदेश के विकास और ऐकडेमिक एक्सीलेंस के लिए भी एक अहम कदम है, जो इंदौर और मध्य प्रदेश के विकास में योगदान देगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox