होम / Mohan Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार? इन लोगों को मिल सकती है जगह

Mohan Cabinet Expansion: मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का होगा विस्तार? इन लोगों को मिल सकती है जगह

• LAST UPDATED : July 7, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), Mohan Cabinet Expansion: विधानसभा सत्र के बाद मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार का अनुमान लगाया जा रहा है। इसको लेकर अटकले लगाई जा रही हैं। अनुमानों की मानें तो कल सरकार के कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। विस्तार में बागियों का खासा ध्यान रखा जा सकता है। इस को लेकर आधिकारिक रूप से आज भाजपा कार्यसमिति की बैठक के बाद ही स्थिति साफ हो सकती है।

किसको मिलेगी जगह?

वर्तमान में मोहन कैबिनेट में कुल 30 मंत्री हैं लेकिन विस्तार के बाद यह संख्या 34 तक जा सकती है। जानकारियों की मानें तो कांग्रेस के विजयपुर सीट से बागी विधायक रामनिवास रावत के साथ अन्य दो चेहरों को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। साथ ही कांग्रेस के बागी विधायक कमलेश शाह को भी मंत्रिमंडल में जगह दी सकती है। इन दोनों विधायकों को बीजेपी में शामिल होने का फायदा दिया जा सकता है।

भाजपा के दिग्गजों को मिलेगा पद?

कांग्रेस के बागी विधायको के साथ भाजपा के दिग्गजों को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। भाजपा के कुछ सीनियर लीडर भी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाखुश हैं। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार में इनको भी पद दिया जा सकता है। भाजपा की बैठक के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox