होम / RSS-BJP Meeting: भोपाल में RSS-BJP की होगी बैठक, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

RSS-BJP Meeting: भोपाल में RSS-BJP की होगी बैठक, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

• LAST UPDATED : July 20, 2024

India News MP (इंडिया न्यूज), RSS-BJP Meeting: भोपाल में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं की समन्वय बैठक होने जा रही है। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब उत्तर प्रदेश में सत्ता और संगठन के बीच तनाव की खबरें सामने आ रही हैं।

कई वरिष्ठ नेता शामिल

बैठक में BJP के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल शामिल होंगे। मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव जबलपुर में एक कार्यक्रम के कारण शुरुआत में शामिल नहीं हो पाएंगे, लेकिन शाम को बैठक में भाग ले सकते हैं।

लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही, भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस समारोह की योजना पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

UP में बैठक कैंसिल

इस बीच, उत्तर प्रदेश में RSS और BJP नेतृत्व के बीच होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक अचानक कैंसिल कर दी गई है। यह बैठक शनिवार और रविवार को प्रस्तावित थी, जिसमें RSS सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी तथा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के शामिल होने की उम्मीद थी।

भोपाल की यह बैठक और उत्तर प्रदेश में स्थगित हुई मुलाकात, दोनों ही BJP के आंतरिक मामलों और आगामी चुनावी रणनीतियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Also Read:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox