NIA Raids In Ujjain: देश के कई राज्यों में आज NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। जिसके चलते केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और गुजरात में 70 से ज्यादा जगहों पर छापे मारे हैं। जिसके चलते अब मध्यप्रदेश से NIA की छापेमारी की खबरें सामने आ रही हैं। जानकारी मिली है कि NIA ने यह रेड लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बावना से पूछताछ के बाद की है। दोनों के गुर्गों के ठिकानों पर दबिश दी गई है।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी NIA ने उज्जैन के नागदा में छापेमारी की है। दरअसल केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह कार्रवाई गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और नीरज बावना से पूछताछ के बाद कार्रवाई की है। और उत्तर प्रदेश के 70 से ज्यादा ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। NIA की इन दोनों गैंगस्टर से जुड़े गुर्गों के यहां पर यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि उज्जैन मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर नागदा तहसील में आज सुबह कार्रवाई हुई है।
यहां NIA के 8 सदस्यीय दल ने कार्रवाई की है। नागदा के दुर्गा कॉलोनी में कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही नागदा के पास गांव रत्नीया खेड़ी में भी कार्रवाई चल रही है। बताया जा रहा है कि पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद आरोपियों ने नागदा के दुर्गा कॉलोनी में एक युवक के घर फरारी काटी थी। NIA की टीम के साथ थाना नागदा और थाना ग्रेसिम का पुलिस बल भी लगा हुआ है।
ये भी पढ़े : कांग्रेस के गढ़ चुरहट सीट पर बीजेपी का कब्जा, क्या आम आदमी पार्टी तोड़ेगी पुरानी प्रथा ? जानें यहां
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…