Python: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की महोबा रोड पर रिहायशी इलाके में गुरुवार को 10 फीट लंबा अजगर निकलने का मामला सामने आ रहा है। जिसक चलते पुरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग मौके पर पहुंचा और अजगर को रेस्कयू कर लिया। फिर उसे जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार वन विभाग को टौरिया मोहल्ला ह्युंडई शोरूम के सामने विशालकाय अजगर होने की सूचना मिली थी। वनमण्डल अधिकारी के निर्देशन में वन परिक्षेत्राधिकारी छतरपुर विनोद अवस्थी ने वन स्टाफ के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। स्थानिय लोगों का कहना है कि अजगर ने बिल्ली का शिकार किया था। जिसके चलते वह सही से चल नहीं पा रहा था। रेस्क्यू के दौरान जब अजगर को नापा गया को उसकी लंबाई 10 फीट पाई गई। वन विभाग के रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा दिया।
शहर या जंगली इलाके में जब कभी वन्य प्राणी की जान बचाने के लिए वनकर्मियों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। क्योंकि वनकर्मियों को रेस्क्यू के लिए प्रशिक्षित नहीं किया गया है। साथ ही उन्हें पर्याप्त संसाधन भी उपल्बध नहीं कराए जाते। जो एक बड़ी समस्या है। बड़े जंगली जानवरों का रेक्स्यू पन्ना टाईगर रिजर्व की टीम करती है। फिर भी स्थानीयकर्मी जान जोखिम में डालकर अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। हाल ही में लुगासी के पास तेंदुआ का रेक्स्यू करते समय तेंदुआ के हमले में राजेंद्र सक्सेना वनपाल, संतोष कोंदर वनक्रमी घायल हो गए। तब वनरक्षक पवन शर्मा ने अपनी जान पर खेलकर डंडे से हमला कर बचाव करते हुए। घायल वनकर्मियों की जान बचाई थी।