प्रदेश की बड़ी खबरें

2 BSF Missing constables Found: BSF की 2 लापता लेडी कॉन्स्टेबल पश्चिम बंगाल में मिलीं

India News MP ( इंडिया न्यूज ),2 BSF Missing constables Found: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की 2 लापता लेडी कॉन्स्टेबल आकांक्षा निखर और शहाना खातून पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद बॉर्डर पर मिल गई हैं। दोनों ने पूछताछ में बताया कि वे अपनी मर्जी से साथ गई थीं।

शहाना पर अपहरण का आरोप

ग्वालियर की टेकनपुर छावनी से 6 जून 2024 को लापता हुई दोनों महिला आरक्षकों की गुमशुदगी बिलौआ थाने में दर्ज कराई गई थी। आकांक्षा की मां ने शहाना पर अपहरण का आरोप लगाया था, जो अब निराधार साबित हुआ है।

गहरी दोस्ती की कहानी

दोनों की दोस्ती की कहानी दिलचस्प है। दिसंबर 2023 में शहाना का BSF टेकनपुर में अटैचमेंट हुआ और वह आकांक्षा की रूम पार्टनर बनी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और उन्होंने एक-दूसरे को ही अपनी दुनिया मान लिया।

यहां से है दोनों

आकांक्षा जबलपुर की रहने वाली है और 2021 से BSF की STC यूनिट में कम्प्यूटर सेक्शन में पदस्थ थी। इससे पहले वह आठ साल तक पश्चिम बंगाल के बॉर्डर अकादमी में रह चुकी थी। शहाना पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद की रहने वाली है।

मां ने बेटी की जान को खतरा बताया था

आकांक्षा की मां उर्मिला निखर ने पहले शहाना पर अपहरण का आरोप लगाया था और बेटी की जान को खतरा बताया था। उन्होंने शहाना के घर भी जाकर जानकारी लेने की कोशिश की थी, लेकिन वहां से निराश लौटी थीं।

BSF अधिकारी अब दोनों लेडी कॉन्स्टेबल से पूछताछ कर रहे हैं।आगे की कार्रवाई BSF की जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

3 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

3 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

3 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

3 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

3 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

3 weeks ago