25 Asha Usha worker dismissed: मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर उठा सवाल, घेराव करने वाली 25 आशा उषा कार्यकर्ता को किया गया बर्खास्त

India News (इंडिया न्यूज़), 25 Asha Usha worker dismissed: सीएमएचओ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, बीते 16 अप्रैल मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर बाबा अंबेडकर के महाकुंभ में शामिल होने आएं थें।

उसी दिन आशा उषा कार्यकर्ताओं ने ग्वालियर आए मुख्यमंत्री का घेराव किया था। घेराव के दौरान महिलाएं सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर आ गई थीं और नारेबाजी करने लगीं थीं। जिसके बाद 25 आशा उषा कार्यकर्ताओं पर एक्शन लेते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।

  • कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज
  • मानदेय बढ़ाने की मांग पर बैठी थी महिलाएं
  • मुख्यमंत्री से नहीं मिलने देने से नाराज थी महिलाएं

बाबा अंबेडकर के महाकुंभ में होना था शामिल

16 अप्रैल मुख्मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा अंबेडकर के महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए ग्वालियर आना था। इस बात का पता जैसे ही आशा उषा कार्यकर्ताओं को पता चला उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात रखने की कोशिश में लग गई।

आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि वो मुख्यमंत्री से अपने मानदेय को बढ़ाने की मांग को लेकर मिलना चाहती है। वो बताना चाहती थीं कि आज की महंगाई में महज दो हजार रूपए से कुछ नहीं होता है इसलिए इसे बढ़ाकर आशा को 10 हजार और उषा कार्यकर्ताओं को 15 हजार रुपए कर दी जाए।

सीएमएचओ ने की कार्रवाई

ग्वालियर में फूलबाग चौराहे पर धरने पर बैठी महिलाएं मुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी। लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने आशा उषा कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया था। जिससे गुस्सा होकर उन्होंने प्रदर्शन करने का फैसला लिया और फिर नारेबाजी करने लग गई।

जिसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए 25 कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। अब इस मामलें में कार्रवाई करते हुए सीएमएचओ डॉ मनीष शर्मा ने प्रदर्शन कर रही 25 आशा उषा कार्यकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया है।

Also Read:- देवास में चेन स्नेचर ने किया पुलिसकर्मी पर हमला

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

1 month ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

1 month ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

1 month ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

1 month ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

1 month ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

1 month ago