250 people ill from wedding food
India News(इंडिया न्यूज़),250 people ill from wedding food,MP: मध्यप्रदेश के धार जिले से एक ख़बर आ रही है। जिसमें बताया जा रहा है कि एक शादी का खाना खा कर 250 से ज्यादा लोग बीमार हो गए हैं। इन लोगों में 26 बच्चे शामिल है। बीमार लोगों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को पहुंचने से अस्पताल की सीट भी नहीं बची है। जिसके कारण लोगों को जमीन पर इलाज करवाना पड़ा है। बताया जा रहा है कि शादी समारोह में दाल, बाफले और लड्डू खाने के बाद से लोगों की तबीयत बिगड़ने शुरु हुई थी।
धमाना गांव के रहने वाले डूंगर सिंह और कालू के घर शादी समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर दोनों ने मिलकर भोज का प्रबंध किया था। इस भोज में बारातियों समेत परिवार के लोग और भी कई मेहमान शामिल हुए थे। जिसमें खाना खाने के बाद अचानक मेहमानों को उल्टियां होने लगी। जिसके बाद खुशी के माहौल चिंता के माहौल में बदल गया। फूड पॉइजनिंग की वजह से बिगड़ी तबीयत को देखते हुए सभी को बस से सिविल अस्पताल लाया गया है।
शादी सामारोह का आयोजन करने वाले कालूसिंह ने बताया कि इस शादी में लोग लड्डू खाकर बीमार पड़े थें। लड्डू बनाने के लिए मावा रतलाम से मंगवाया गया था। जिसके बाद लड्डुओं को जब्त कर लिया गया है। हालांकि आज मध्यप्रदेश में सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल चल रही इसके बाद भी सामारोह में बीमार लोगों का इलाज डॉक्टरों ने किया है।
Also Read:- भारत में बसाए जा रहे चीतों के लिए बनेगा सुपर स्पेशलिटी वेटरनरी अस्पताल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…