होम / पंचायत चुनाव में 3135 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

पंचायत चुनाव में 3135 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

• LAST UPDATED : June 12, 2022

इंडिया न्यूज़, Indore News : मध्य प्रदेश के पंचायत चुनाव में कुल 3135 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। इंदौर जिले में पंचायत चुनाव के दौरान जनपद पंचायत सांवेर के दो वार्डों से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी निर्विरोध जीते दोनों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का समर्थन प्राप्त हुआ। भाजपा कार्यालय में सांवेर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने विजेताओं का स्वागत किया और उन्हें मिठाई खिलाई।

वहीं 16 महिला सरपंच निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा सांवेर और देपालपुर के 3117 पंच भी निर्विरोध चुने गए।नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून थी।जिसकी स्क्रूटनी के बाद निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों की घोषणा की गई। शेष उम्मीदवारों का चुनाव इंदौर जिले में पहले चरण में 25 जून को होगा। पहले चरण में जिले की चारों तहसीलों इंदौर, डॉ अंबेडकर नगर (महू) सांवेर और देपालपुर में मतदान होगा।

ये वोटिंग पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों के लिए होगी। जानकारी मुताबिक ‘चार तहसीलों में जिला पंचायत सदस्यों के 17 पद जनपद सदस्यों के 100 पद थे। जिनमें से 2 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए। सरपंच के लगभग 331 पदों में से 16 उम्मीदवारों का चुनाव हुआ। निर्विरोध और पंच के 4555 पद हैं। जिनमें से 3117 पंच निर्विरोध चुने गए। शेष के लिए 25 जून को मतदान होगा।

Read More: छेड़खानी का विरोध करने के लिए महिला पर ब्लेड से हमला, चेहरे पर लगे 118 टांके

connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox