रायसेन के साँची से एक ख़बर आ रही है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर होने की वजह से 34 लोग घायल हो गए हैं। वहीं 2 लोगों की मौत की भी ख़बर है। लोगों का कहना है कि ये घटना तब हुआ जब ट्रॉली से भरे लोग अशोकनगर में आयोजित करीला मेले में जा रहे थे।
बता दें कि इस घटना में घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के वाद विदिशा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां से एक घायल मरीज को कोमा में जाने की ख़बर मिली है। वहीं एक महिला की हालात गंभीर बताते हुए भोपाल रेफर किया गया है। बता दें कि इस घटना में एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया है। वहीं एक युवक को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया था।
इस मामले की जांच में लगी पुलिस ने बताया है कि ये घटना सुबह 4 बजे कि है। इसमें लोगों का कहना है कि ट्रॉली साँची के पास खड़ी थी। तभी अचानक एक तेज रफ्तार में आ रही बस ने ट्रॉली को टक्कर मार दिया। जिससे ट्रॅाली में सवार लगभग सभी लोग चोटील हो गए और मौके पर एक की जान भी चली गयी।
ये भी पढ़े- सीधी-गड्ढे के कारण अनियंत्रित हुआ बस, 20 लोग घायल
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…
India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…
India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…
India News MP (इंडिया न्यूज़), Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…