होम / भोपाल की ऐसी 5 जगह जंहा बीता सकते हैं गर्मी की छुट्टी

भोपाल की ऐसी 5 जगह जंहा बीता सकते हैं गर्मी की छुट्टी

• LAST UPDATED : February 24, 2023

भोपाल। 5 places to visit: भोपाल झीलों के शहर में ऐसी बहुत सारी खूबसूरत और लोकप्रिय जगह है जहां पर आप अपनी गर्मी छुट्टी का आनंद ले सकते हैं। हर साल लाखों पर्यटक भोपाल और मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में छुट्टी मनाने आते है। बता दें कि भारत का सबसे स्वच्छ सिटी “इंदौर” भी मध्यप्रदेश का ही शहर है जो कि भोपाल से लगभग 190 किलोमीटर दूर है। जहां हर साल लाखो लोग केवल इस शहर की स्वच्छता को देखने आते हैं। वैसे तो भोपाल में और भी ऐसे कई जगह है। जंहा आप घूमने जा सकते है लेकिन ये जगहें गर्मी की छुट्टी मनाने के लिए बेस्ट है।

भीमबेटका गुफ़ाएँ

भीमबेटका गुफ़ाएँ जिसे भीमबेटका रॉक शेल्टर और भीम बैठका भी कहा जाता है। ये जगह शहर से लगभग 46 किलोमीटर दूर रायसेन जिले में है। बता दें कि भीमबेटका को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है और इसे साल 2003 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट भी घोषित किया गया था। इसमें लगभग 750 रॉक शेल्टर यानी की चट्टानों की गुफ़ाएँ हैं जो कि 10 किलोमीटर में फैला है। भीमबेटका को महाभारत के नायक-देवता भीम से भी जोड़ा जाता है। कहा जाता है कि भीमबेटका शब्द भीम बैठका से निकला है, जिसका मतलब है “भीम के बैठने की जगह”। साथ ही साथ इस जगह पर पुरातात्विक अवशेष भी मिले हैं जिनमें प्राचीन किले की दीवार, शुंग-गुप्त कालीन अभिलेख, लघुस्तूप, पाषाण काल में निर्मित भवन, शंख के शामिल हैं। इस गुफ़ा को आदि-मानव द्वारा बनाया गया है जंहा का सबसे पुराने चित्र लगभग 30,000 साल पुराना कहा जाता है।

पचमढ़ी

पचमढ़ी जिसे मध्यप्रदेश का हिल स्टेशन भी कहा जाता है। जब पूरे भारत का तापमान असहनीय होता है तब पचमढ़ी का अधिकतम तापमान 35 डिग्री होता है। ये सतपुड़ा श्रेणियों के बीच स्थित है और इस जगह की खुबसुरती के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। ये मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले स्थित है जंहा आप स्कूटी भी ले जा सकते है। पंचमढी के अंदर घूमने के बहुत से जगह है और इस जंगल में तेंदुआ, भालु जैसे अलग-अलग जानवर देखने को मिल जाते हैं।

गोहर महल

भोपाल का गोहर महल इस शहर के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। ये महल इसलिए भी खास है क्यूकि ये हमारे इतिहास से भी जुड़ा है। इसका नाम भोपाल की महिला शासक कुदिसिया बेगम के नाम पर रखा गया है। जिन्हें गोहर बेगम के नाम से भी जाना जाता था। वो इस राज्य के प्रभावी शासकों में से एक थीं। इस महल में हर साल जनवरी फरवरी में भोपाल महोत्सव का आयोजन किया जाता है। जिसमें प्रदेशभर के कई कारीगरों, शिल्पकारों और लोक कलाकारों को अपनी कला और प्रतिभा दिखाने आते हैं। इतिहास प्रेमियों के लिए ये जगह काफी पसंद आने वाली है।

मोती मस्जिद


मोती मस्जिद को छोटी जामा मस्जिद के नाम से भी बुलाया जाता है क्युकि यहां की वास्तुकला शैली दिल्ली की जामा मस्जिद से मिलती जुलती है लेकिन ये जामा मस्जिद से आकार में छोटी है। इस मस्जिद का निर्माण संगमरमर के पत्थर और लाल रंग के पत्थरों से हुआ है जिसके कारण ये मस्जिद दिखने में बेहद खूबसूरत लगता है। बता दें संगमरमर के चमक के कारण इसे पर्ल मस्जिद के नाम से भी जाना जाता है।

क्रिसेंट वाटर पार्क

क्रिसेंट वाटर पार्क शहर से लगभग 32 कीलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ये जगह गर्मीयों में जाने के लिए बेस्ट है। ये बच्चों-बड़ो सबके लिए खुला होता है जहां रेन डांस, वॉटर डीजे, कोलम्बस राइड्स, अ़ंडर पूल और भी कई तरह की गेम मौजूद है। जंहा जाकर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं। वाटर पार्क के बाहर कई तरह के खाने के भी ठेले लगे होते हैं जंहा आप स्वादिस्ट भोजन का लुफ्त उठा सकते हैं।

ये भी पढ़े : MP Politics: MP को मदिरा प्रदेश बताने पर कमलनाथ पर भड़के CM शिवराज, कहा- शर्म आनी चाहिए आपको

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox