प्रदेश की बड़ी खबरें

50% commission: 50% कमीशन मामला पकड़ा रफ्तार, कमलनाथ ने कार्यक्रताओं को कहा- भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए

India News (इंडिया न्यूज़), 50% commission: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस महासचिव हाल में प्रियंका गांधी द्वारा शेयर किए गए पोस्ट को लेकर मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रदेश के 41 जिलों में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कांग्रेस के बड़े नेता पर मामला दर्ज किया गया है। झूठे खबर फैलाने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 469 (ख्याति को नुकसान पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

  • भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए
  • इस मामले को लेकर “एक्स” से जानकारी मांगी

कमीशन राज सरकार

दर्ज किए गए मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के इशारे पर कांग्रेस की सम्मानित नेता श्रीमती प्रियंका गांधी, श्री जयराम रमेश और मुझ सहित कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा नेताओं ने एफआईआर दर्ज कराई गई। जिस सरकार को मध्यप्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए और इस 50% कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। सत्यमेव जयते।

फर्जी पत्र सार्वजनिक

वहीं इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने बताया कि ज्ञानेंद्र अवस्थी नाम के व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फर्जी पत्र सार्वजनिक किया गया है जिसमें कहा गया कि प्रदेश में ठेकेदारों से ’50 प्रतिशत कमीशन’ मांगी जाती है। इस मामले को लेकर “एक्स” से जानकारी मांगी जाएगी। जिसके आधार पर आगे की कारवाई किया जाएगा।

Also Read: प्रियंका गांधी के भ्रामक पोस्ट पर सियासत गर्म, “एक्स” से जानकारी लेगी पुलिस

shanu kumari

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago