होम / MP में इसी महीने शुरू होगी 5G सेवा, मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज और जिओ कंपनी की चर्चा के दौरान लिया गया निर्णय ,

MP में इसी महीने शुरू होगी 5G सेवा, मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज और जिओ कंपनी की चर्चा के दौरान लिया गया निर्णय ,

• LAST UPDATED : November 10, 2022

रिलायंस जिओ मध्यप्रदेश में 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरुआत इसी महीने उज्जैन में महाकाल लोक से करेगी। इसके बाद 5G सर्विस इंदौर, भोपाल समेत अन्य शहरों में शुरू होगी। कंपनी महाकाल लोक, खजुराहो, भेड़ाघाट समेत अन्य पर्यटन स्थलों पर 5G सर्विस का फ्री वाई-फाई जोन बनाएगी। मुंबई में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और जिओ कंपनी की चर्चा के दौरान इस बात पर निर्णय लिया गया।

2023 इंदौर में होगा इन्वेस्टर्स समिट

बता दें कि नए साल में यानी 2023 में 11-12 जनवरी को इंदौर में इन्वेस्टर्स समिट होना है। इसी के लिए इन्वेस्टर्स को न्योता देने के लिए शिवराज सिंह गुरुवार को मुंबई गए हैं। यहां मुख्यमंत्री निवेशकों से वन टू वन मिले। उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट में आने के लिए आमंत्रित किया। सीएम ने निवेशकों से प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की।

मध्यप्रदेश में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में संभावनाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में संभावनाएं हैं। रेडिमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में पीथमपुर भारत का डेट्रॉइट बन गया है। आईटी में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मैं मध्यप्रदेश में निवेश चाहता हूं। प्रगति और विकास चाहता हूं, इसलिए आज आपको आमंत्रित करने आया हूं कि आप इन्वेस्टर समिट 2023 में आइए। उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता में छक्का मारा ही है। हिंदुस्तान का स्वच्छतम प्रदेश भी मध्यप्रदेश है। मेरा प्रत्येक सोमवार निवेशकों और उद्यमियों के कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए समर्पित है।

 

मप्र सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और सुविधाओं के बारे में दी जानकारी 

मुंबई में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के उद्योग मंत्री राज्यवर्द्धन सिंह दत्तीगांव की मौजूदगी में निवेशकों से मीटिंग की। सीएम ने निवेशकों के लिए मप्र सरकार द्वारा बनाई गई नीतियों और सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। सीएम ने मुंबई में BPCL के सीएमडी वीआरके गुप्ता, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के CEO संजीव मेहता, महिंद्रा एंड महिंद्रा के MD & CEO डॉ. अनीश शाह व रिलायंस इंडस्ट्रीज के धनराज नथवानी से मध्यप्रदेश में निवेश के संबंध में चर्चा की।

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox