होम / 70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी की आत्महत्या

70 साल के बुजुर्ग ने पत्नी की हत्या करने के बाद खुद भी की आत्महत्या

• LAST UPDATED : May 28, 2022

इंडिया न्यूज़,Indore news: इंदौर में 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी 65 साल की पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि ये सब पारिवारिक विवाद के चलते हुआ।

ये है मामला

घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। मृतकों के नाम धनसिंह (70) व जमनाबाई (65) निवासी स्कीम नंबर 78 है। पुलिस के मुताबिक परिवार में बुजुर्ग दंपति के चार बेटे दीपक, संतोष, राजकुमार और मनोज हैं। एक बेटी है, जिसकी मालवीय नगर में शादी हो चुकी है। चारों बेटे फर्नीचर का काम करते हैं। धनसिंह का विजय नगर क्षेत्र में कारपेंटर का काम था। चार बेटे होने के बावजूद वह अपना तनाव किसी से बांट नहीं पा रहे थे। वह खुद काम करके अपना घर चलाते थे। यह बात भी पता चली है कि कुछ दिन पहले पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकाय की थी। बताया था कि पति मारपीट करता है। घर में नहीं रखता। इसके चलते वह अपने मंझले बेटे दीपक के साथ रहने लगी थी। मामले में पुलिस ने थाने बुलाकर समझाइश देने की बात कही थी।

बुजुर्ग दंपति के बीच काफी दिनों से चल रहा था मन मुटाव

बड़े बेटे दीपक ने पिता धनसिंह को अपने साथ रख लिया था। गुरुवार को धनसिंह ने बेटे मनोज को कॉल कर सभी की लोकेशन ली और दीपक के यहां पहुंच गया और पत्नी जमना बाई की हत्या कर दी। बाद में खुद ने फांसी लगा ली। बेटे दीपक ने पूछताछ में बताया कि पिता का दोपहर में कॉल आया था। लेकिन वह काम के चलते जा नहीं सका। शाम को मां-पिता की मौत की जानकारी मिली। उसकी मां और पिता के बीच कुछ समय से मनमुटाव चल रहा था। उन्होंने समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।

मारपीट करते थे धनसिंह

छोटे बेटे मनोज ने बताया कि उनके घर से अलग होने के बाद पिता नशे में कई बार मां से विवाद करते थे। आठ दिन पहले मारपीट की थी। मैंने अपने बड़े भाई दीपक और राजकुमार से कहा था कि पिता किसी दिन मां को मार न डालें। पिता की हरकतों के चलते मां भी उनसे काफी डरी रहती थी। मां को कई बार साथ ले जाने की बात कही, लेकिन वह इस उम्र में पिता को छोड़ने के लिए राजी नहीं हुई। कुछ दिन पहले हुए विवाद में भी भाइयों के काफी समझाने के बाद मां उनके पास रहने लगी थी।

ये भी पढ़े: राष्ट्रपति कुशाभाऊ भवन में वन नेशन वन हेल्थ प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे

ये भी पढ़े: मध्य प्रदेश में आचार संहिता लागू

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox