प्रदेश की बड़ी खबरें

78th Independence Day: CM मोहन यादव ने भोपाल में फहराया तिरंगा, 69 पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक

India News MP (इंडिया न्यूज़), 78th Independence Day: मध्य प्रदेश में 78वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गौरव के साथ मनाया जा रहा है। राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और तिरंगा फहराया ।

9:00 बजे झंडा वंदन

सुबह 9:00 बजे मुख्यमंत्री यादव ने झंडा वंदन किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। यह उनका मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन था, जो इस अवसर को और भी विशेष बना रहा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपनी सुरक्षा में तैनात अपने सुरक्षाकर्मियों और राज्य पुलिस को बधाई और शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा, “हम सभी एक विकसित मध्यप्रदेश और एक विकसित भारत बनाने का प्रयास करेंगे “यह क्षण स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अनगिनत बलिदानों के बाद ही संभव हुआ है…”

अन्य जिलों में प्रभारी मंत्रियों ने तिरंगा फहराया

राज्य के अन्य जिलों में प्रभारी मंत्री और प्रशासनिक अधिकारियों ने तिरंगा फहराया। यह आयोजन पूरे प्रदेश में एकता और राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रदर्शित कर रहा है।

पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

इस साल के स्वतंत्रता दिवस समारोह की एक प्रमुख विशेषता ये भी है की आज 69 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाना है। यह सम्मान उनकी असाधारण सेवा और कर्तव्यनिष्ठा के चलते उन्हें दिया जा रहा है जो बहुत मान्यता देता है।

भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश

मुख्यमंत्री यादव के संबोधन में राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालने की उम्मीद है। उनका यह पहला स्वतंत्रता दिवस संबोधन राज्य के विकास के लिए उनके दृष्टिकोण को प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

स्वतंत्रता का जश्न

यह समारोह न केवल भारत की स्वतंत्रता का जश्न मना रहा है, बल्कि मध्य प्रदेश के लोगों की एकता, विविधता और प्रगति का भी प्रतीक है। राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ यह उत्सव देशभक्ति की भावना को और मजबूत कर रहा है।

Also Read:

Veshali Dhanik

Recent Posts

MP Doctors’s Strike: भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, अस्पताल के बाहर लगाई OPD

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Doctors’ strike: कोलकाता में 8 अगस्त को एक ट्रेनी…

4 weeks ago

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय, कई जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति

India News MP  (इंडिया न्यूज़), MP Weather Update: मध्य प्रदेश में एक हफ्ते के ब्रेक…

4 weeks ago

Tribal youth Assaulted: सड़क पर युवक ने की आदिवासी व्यक्ति की पिटाई, जूते के फीते बांधने पर किया मजबूर

India News MP  (इंडिया न्यूज़), Tribal youth Assaulted: इंदौर में एक शर्मनाक घटना सामने आई…

4 weeks ago

MP NCL scandal: NCL में भ्रष्टाचार का बड़ा घोटाला, CBI के पुलिस उपाधीक्षक सहित 5 लोग गिरफ्तार

India News MP (इंडिया न्यूज़), MP NCL scandal: मध्य प्रदेश के सिंगरौली में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स…

4 weeks ago

NCPCR On Illegal Madrasas: NCPCR ने की मदरसों पर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की शिकायत, जानिए पूरा मामला

India News MP (इंडिया न्यूज़), NCPCR On Illegal Madrasas: मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य में…

4 weeks ago

Train Derailments: कानपुर की घटना के बाद कछपुरा में ट्रेन डिरेल करने का प्रयास

India News MP (इंडिया न्यूज़),  Train Derailments: मध्य प्रदेश के कछपुरा स्टेशन के पास रविवार…

4 weeks ago