होम / Aam Aadmi Party candidates list: आम आदमी पार्टी ने जारी किया 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला पहला मौका

Aam Aadmi Party candidates list: आम आदमी पार्टी ने जारी किया 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे मिला पहला मौका

• LAST UPDATED : September 9, 2023

India News (इंडिया न्यूज़), Aam Aadmi Party candidates list: मध्यप्रदेश में अब राजनीति की रफ्तार तेज होती जा रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दिया है। इस लिस्ट में सेवढ़ा सीट, गोविन्दपुरा सीट, हुजूर सीट, दिमनी सीट, मुरैना सीट, पेटलावद सीट, सिरमौर सीट, सिरोंज सीट, चुरहट सीट और महाराजपुर चीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है।

  • 10 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी
  • पांच सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा

इन नामों पर मुहर

जिसमें सेवढ़ा से संजय दुबे, गोविंदपुरा सीट से सज्जन सिंह परमार, हुजूर से डॉ. रवि कांत द्विवेदी, दिमनी सीट से सुरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना से रमेश उपाध्याय, पेटलावद से कोमल दामोर, सिरमौर से सरिता पांडे, सिरोंज से आई.एस मौर्य, चुरहट से अनेंद्र गोविंद मिश्रा “रंजन”और महाराजपुर से राम जी पटेल की नाम की घोषणा की गई है। इस बार आम आदमी पार्टी पहली बार इन उम्मीदवारों के भरोसे मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है।

50-50 का कब्जा

अगर हम इन सीटों पर मौजूदा विधायकों की बात करें तो सेवढ़ा सीट पर कांग्रेस विधायक घनश्याम सिंह मौजूद हैं। गोविन्दपुरा सीट पर बीजेपी विधायक कृष्णा गौर मौजूद हैं। हुजूर सीट पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा मौजूद हैं। दिमनी सीट पर कांग्रेस विधायक रविंद्र सिंह तोमर मौजूद हैं। मुरैना सीट पर कांग्रेस विधायक राकेश मावई मौजूद हैं।

पेटलावद सीट पर कांग्रेस विधायक वालसिंह मैड़ा मौजूद हैं। सिरमौर सीट पर बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह मौजूद हैं। सिरोंज सीट पर बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा मौजूद हैं। चुरहट सीट पर बीजेपी विधायक शरदेंदु तिवारी मौजूद हैं और
महाराजपुर सीट पर कांग्रेस विधायक नीरिज विनोद मौजूद हैं। कुल मिलाकर घोषित की गई सीटों में पांच सीटों पर कांग्रेस और पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

Also Read: महाकाल में लगा सेलिब्रिटीज का तांता, एक नहीं बल्कि तीन सितारों ने किया महाकाल का दर्शन

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox